लाइफ स्टाइल

किन चीज़ों के साथ दही का सेवन है फायदेमंद

Apurva Srivastav
14 March 2023 1:57 PM GMT
किन चीज़ों के साथ दही का सेवन है फायदेमंद
x
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं,
दही पोषक तत्वों का खजाना है। यह हमारी डाइट का अहम हिस्सा होता है। इसे खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में काफी मददगार है। दही में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉसफोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, दही में कुछ खास चीज़ों को मिलाकर खाने से शरीर को शानदार फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं, किन चीज़ों के साथ दही का सेवन करना ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।
दही और मेवा
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दही और मेवे का सेवन एक साथ कर सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर की थकान दूर हो सकती है। इसके लिए दही में अखरोट, बादाम, काजू या किशमिश मिक्स कर खा सकते हैं। इससे दही का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
दही के साथ इन चीज़ों का सेवन एनर्जी बूस्टर का काम करता है और आप कई रोगों से बच सकते हैं।
दही में गुड़ मिलाकर खाएं
दही और गुड़ मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दही खाने से एनर्जी मिलती है, तो गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। इसे खाने से शरीर में खून की पूर्ति होती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है।
दही और जीरा का सेवन
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो दही में जीरा मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए जीरा भून लें, फिर दही में मिलाकर खाएं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही आपको ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।
दही और अजवाइन
दही और अजवाइन को एक साथ मिलाकर खाने से दांत संबंधी समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा यह मुंह के छालों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
Next Story