- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों की शुरुआत के...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ब्रेकफास्ट में बनाएं ब्रेड पकोड़ा, झटपट हो जाएगा तैयार
Mohammed Raziq
31 Aug 2023 5:26 PM IST

x
झटपट हो जाएगा तैयार
सर्दियों का मौसम आ चुका हैं जिसकी शुरुआत के साथ ही सभी अपने ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे हैं जिसे झटपट बनाया जा सकें, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए ब्रेड पकोड़ा बनाने की रेसिपी। हर चटनी या सॉस के साथ इसका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
बेड की स्लाइस - 9-10
आलू - 4-5(उबले हुए)
बेसन - 1 कप
चावल का आटा - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
आमचूर - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - जरुरत अनुसार
नमक - स्वादअनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलू का छिलका उतार कर मैश कर लें।
- इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक-बारीक करके काट लें।
- दोनों चीजों को मैश किए हुए आलू में मिलाएं।
- इसके बाद आलू में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर, गर्म मसाला, नमक मिलाएं।
- सारी सामग्री को आलू में मिलाएं। एक बाउल में बेसन और चावल का आटा मिलाएं।
- इस बाउल में बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें।
- मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर लें। लेकिन घोल ज्यादा पतलान करें।
- अब ब्रेड स्लाइल लें और उस पर यह घोल फैला दें।
- ब्रेड के ऊपर दूसरी ब्रेड रखें। ब्रेड को हल्का दबाएं।
- चाकू से ब्रेड को तीनों कोणों से काट लें।
- ब्रेड में आलू की स्टफिंग डालें।
- एक कढ़ाई में तेल डालें। तेल जैसे गर्म हो जाए तो ब्रेड को बेसन के घोल में से डूबोकर तेल में डालें।
- अच्छे से ब्रेड को दोनों तरफ से ब्राउन कर लें।
- जैसे दोनों साइड से ब्रेड ब्राउन हो जाए प्लेट में निकाल लें।
- आपका ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story





