लाइफ स्टाइल

चारकोल की मदद से मिनटों में पा सकते है प्राकृतिक खूबसूरती

Kajal Dubey
13 Aug 2023 6:25 PM GMT
चारकोल की मदद से मिनटों में पा सकते है प्राकृतिक खूबसूरती
x
हर महिला को अपनी ख़ूबसूरती पसंद होती हैं और इसके लिए वह कई रासायनिक उत्पादों की मदद लेती हैं। लेकिन इन रासायनिक उत्पादों की ख़ूबसूरती से कई बेहतर है प्राकृतिक ख़ूबसूरती। इसलिए आज हम आपके लिए चारकोल की मदद से बने कुछ फेस मास्क लेकर आए है जिनकी मदद से आप मिनटों में खूबसूरती पा सकती है और चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। तो आइये जानते है चारकोल से बने इन फेस मास्क के बारे में।
* अंडा और चारकोल
अंडे के सफ़ेद भाग में चारकोल के 3 पिस कैप्सूल को खोले। थोडा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाये। इससे चेहरे की खोयी हुई रंगत वापस आती है।
* गुलाबजल और चारकोल
रोम छिद्रों को खोलने के लिए गुलाबजल को चारकोल में डाले। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले। सुख जाने के बाद गर्म पानी से धो ले। इससे रोम छिद्र खुल जाते है।
* बेसन, लैवेंडर इसेंशियल ऑयल
त्वचा को नमी देने के लिए चारकोल में थोडा सा बेसन,लैवेंडर इसेंशियल ऑयल और पानी डालकर पेस्ट बना ले। अब इसे चेहरे पर लग ले सुख जाने पर ठंडे पानी से धो ले।
* शहद और चारकोल
काले घेरे हटाने के लिए चारकोल में थोडा सा शहद अच्छे से मिला ले। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाये। सुख जाने के बाद सादे पानी से धो ले। इससे त्वचा के काले घेरे दूर होंगे।
Kajal Dubey

Kajal Dubey

    Next Story