- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lord Krishna की सुंदर...
Lord Krishna की सुंदर क्रीड़ाओं को दर्शाते हुए इन मैसेज को भेजकर परिचितों को दें जन्माष्टमी की बधाई

Lifetyle.लाइफस्टाइल: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त गण माखन चोर नंद किशोर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। मथुरा-वृंदावन में भगवान कृष्ण के आगमन का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। इस दिन देश भर के श्री कृष्ण मंदिरों को खूब सजाया जाता है और भगवान कृष्ण के आगमन का स्वागत किया जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी के कारण हर साल इस दिन मध्यरात्रि को उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही भक्त व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्री कृष्ण की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के हर दुख दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही संतान की इच्छा पूरी होती है।
Lifetyle.लाइफस्टाइल:





