लाइफ स्टाइल

वीडियो देख रह जाएंगे दंग ?

Rounak Dey
7 Dec 2022 7:41 AM GMT
वीडियो देख रह जाएंगे दंग ?
x

बंगाली फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनय के साथ राजनीति में भी नुसरत ने अपनी खास पहचान बनाई है। नुसरत पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में खूब छाई रहती हैं। यश दासगुप्ता संग नुसरत का नाम काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं अब आए दिन नुसरत यश संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आ रही हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। इसी बीच दोनों का उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों एक छोटी सी चीज को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं।

नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नुसरत के साथ यश दासगुप्ता नजर आ रहे हैं। दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं एक ही कप में बारी-बारी से कॉफी पीते दिख रहे हैं। एक बार नुसरत कप से कॉफी पीती हैं तो वहीं दूसरी बार यश, लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। बता दें कि ये उनका एक फनी वीडियो है। वो आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के फनी रिएक्शन भी आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story