लाइफ स्टाइल

शादी के लिए पत्नी ने किया ब्लैकमेल, अब पति हो गया बोर, सुनाई अपनी दास्तां

jantaserishta.com
5 Feb 2022 10:49 AM IST
शादी के लिए पत्नी ने किया ब्लैकमेल, अब पति हो गया बोर, सुनाई अपनी दास्तां
x
शख्स ने बताया कि मैं शादी नहीं करना चाहता था.

नई दिल्ली: आजकल के समय में लोगों के लिए रिश्ते निभाना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में बहुत से लोग हैं जो रिश्तों को प्यार से नहीं बल्कि मजबूरी में निभाते हैं. इससे उनके बीच के रिश्ते किसी मांझे की तरह उलझ कर रह जाते हैं. और कई बार लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि इससे बाहर निकलने के तरीके ढूंढ़ने लगते हैं. बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोग किसी रिश्ते में बंधने से डरते हैं या उन्हें अपनी आजादी खोने का डर लगा रहता है. ऐसे में ये लोग इनसे बाहर निकलने की कोशिश करते रहते हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई बातें शेयर की हैं. अपनी शादी के बारे में बातें शेयर करते हुए शख्स ने कहा कि मैं 39 साल का हूं और मेरी पत्नी 35 साल की है. हमारी शादी को बस तीन महीने ही हुए हैं. शादी से पहले मैं और भी महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में था. मेरी पत्नी शादी से पहले 6 साल तक मेरी दोस्त थी जिसके बाद हमने शादी कर ली.
शख्स ने बताया कि मैं शादी नहीं करना चाहता था, मैंने शादी के बारे में कभी सोचा ही नहीं था. शादी नाम से ही मुझे डर लगने लगता था कि इससे मेरी आगे की जिंदगी कैसी हो जाएगी. लेकिन मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी और कहा कि अगर मैं उससे शादी नहीं करता हूं तो वह खुद की जान ले लेगी. इसके अलावा में अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहता था, मुझे ये भी डर लगता था कि मैं कहीं जिंदगी भर अकेला ना रह जाऊं जिसके कारण मुझे शादी करनी पड़ी.
शख्स ने बताया कि मुझे अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड काफी पसंद थी... काश मैं अब भी उसके साथ रह पाता. व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड भी उससे काफी प्यार करती थी और वह दो साल तक साथ भी रहे, लेकिन कुछ कारणों के चलते अलग हो गए. शख्स ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों के पास ही अच्छी नौकरी है. हमारा अपना एक घर भी है और सभी चीजें काफी अच्छी चल रही हैं. लेकिन ये जो कुछ भी चल रहा है ,मैं उससे खुश नहीं हूं क्योंकि मैंने कभी भी ऐसा चाहा ही नहीं था.
जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट कहते हैं कि आपने शादी गलत कारणों की वजह से की. वहीं, ब्लैकमेलिंग के जरिए आप किसी को मानसिक और भावात्मक दोनों ही तरीके से परेशान करते हैं. आपकी पत्नी ने आपको डराने के लिए ऐसा किया, ताकि आप वह कर सकें जो वह चाहती थी. अगर आप सुनिश्चित हैं कि आप अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अलग होना ही आपके लिए बेहतर होगा. ऐसे में अगर आपकी पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है तो उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story