लाइफ स्टाइल

अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 7:22 AM GMT
अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए
x
क्यों करनी चाहिए
यार मैं अपनी हेल्थ को कैसे मेंटेन करुं? ये सवाल अमूमन सभी के हो सकते हैं। लखनऊ से आफरीन के भी ऐसे ही सवाल हुआ करते थे। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें नींबू के सही इस्तेमाल की जानकारी हुई। अब आफरीन नींबू के सही इस्तेमाल के फायदे बता रही हैं।
नींबू एक किस्म का खट्टा फल होता है जो बोटेनिकली साइट्रस लीमन प्रजाति का होता है। यह भारत में रोज इस्तेमाल होने वाली सबसे लोकप्रिय फलों में से एक माना जाता है और इसका यूज कई तरह से किया जाता है, जैसे कि खाना पकाने, पेयजल में शरबत-शिकंजी बनाने और औषधीय यानी दवाओं के मकसद से लिए करते हैं।
पीले और हरे रंग का दिखने वाला नींबू आमतौर पर गोल या अंडाकार आकार का होता है। इसमें एक पतला छिलका होता है जो गूदे से चिपका होता है। गूदा स्वाद में खट्टा होता है और इसमें कई बीज होते हैं। नींबू में विटामिन सी और कई पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट यानी एक प्रकार का रासायनिक या ऑर्गेनिक पदार्थ होता है।
भारतीय पकवान में, नींबू का उपयोग अक्सर मसालेदार सब्जियों, मांस और चावल के पकवान में किया जाता है। यह सलाद और पेयजल यानी शरबत वगैरा के लिए बेहद असरदार पदार्थों में भी काफी लोकप्रिय सामग्री माना जाता है। औषधीय यानी दवा के तौर पर, नींबू का इस्तेमाल सर्दी-खांसी, पेट में पाचन समस्याओं और स्किन समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
नींबू के कुछ स्वास्थ्य लाभों में शामिल हैं:
हेल्थ में डिफेंस सिस्टम को बढ़ावा देता है
सर्दी-खांसी की समस्या से राहत दिलाता है
पेट के पाचन में सुधार करता है
आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है
सही इस्तेमाल से कैंसर से बचाव कर सकता है
यह एक बहुमुखी फल है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के काम के लिए किया जा सकता है।
क्यों सुबह में नींबू पानी पीना चाहिए?
नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए कई लाभों से जुड़ा हुआ है, खासकर अगर आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं। इसके नियमानुसार इस्तेमाल से आप अपने सेहत होने वाले बदलाव देख सकते हैं।
नींबू आपके इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है: नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विटामिन सी भी डिफेंस सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करता है।
नींबू आपको पाचन में सुधार करता है: नींबू का रस शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन में सुधार करता है। यह कब्ज को दूर करने और पेट फूलने को कम करने में भी मदद कर सकता है।
नींबू वजन घटाने में मदद करता है: नींबू का रस एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
नींबू पानी त्वचा को चमकदार बनाता है: नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच है और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह मुंहासे और काले धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
नींबू पानी सर्दी-खांसी से राहत देता है: नींबू का रस एक प्राकृतिक खांसी कम करने वाला पदार्थ है और सर्दी-खांसी से राहत देने में मदद करता है। यह गले में खराश को भी कम कर सकता है।
नींबू पानी पीने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है। आप इसे गुनगुने पानी में या ठंडे पानी में मिला सकते हैं। आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो नींबू पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
आफरीन को अब पहले से काफी आराम है, वह अपने चेहरे पर आई निखार की बात बताती हैं। अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं कि अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए, तो आफरीन के अनुभव जरूर पढ़ें,
सुबह-सुबह नींबू पानी पीने के कुछ अलग स्वास्थ्य सुझाव:
ताजे नींबू के रस का प्रयोग करें।
फ़िल्टर या बोतलबंद पानी का प्रयोग करें।
इसे खाली पेट पियें।
इसे मीठा करने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
थोड़ी मात्रा से शुरू करें और जैसे-जैसे आपको इसकी आदत हो जाए, धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाते जाएं।
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो नींबू पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story