लाइफ स्टाइल

आखिर क्यों महिलाओं को नहीं हो पाता है ऑर्गेज्म

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 7:21 AM GMT
आखिर क्यों महिलाओं को नहीं हो पाता है ऑर्गेज्म
x
पाता है ऑर्गेज्म
महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में खुद उन्हें ही ज्यादा जानकारी नहीं होती। अगर फीमेल प्लेजर की बात की जाए, तो लगभग 60% महिलाओं को ऑर्गेज्म नहीं होता है। Cleveland Clinic की एक रिपोर्ट तो यह दावा करती है कि सिर्फ 10% महिलाओं को पहली बार में ही ऑर्गेज्म होता है और अन्य 90% को किसी ना किसी तरह की बाहरी मदद लगती है।
ऑर्गेज्म ना होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में सेक्सुअल नॉलेज की कमी से लेकर हेल्थ इशूज तक बहुत कुछ हो सकता है।
ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।
महिलाओं को ऑर्गेज्म ना होना नॉर्मल है या नहीं?
डॉक्टर तनुश्री का कहना है कि यह नॉर्मल है और यकीनन आधे से ज्यादा महिलाओं को इंटिमेट होते समय ऑर्गेज्म नहीं होता है। अगर आपको इसकी चिंता हो रही है, तो आप एक बार डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।
किन कारणों से नहीं होता है महिलाओं को ऑर्गेज्म?
इंटिमेट होते समय महिलाओं को होती है एंग्जाइटी
साल 2018 में इंडियाना अमेरिका की वालपारासियो यूनिवर्सिटी ने एक सर्वे किया था जिसमें यह बात सामने आई थी कि सेक्सुअल एनकाउंटर के समय एंग्जाइटी सबसे बड़ी समस्या होती है। परफॉर्मेंस प्रेशर से लेकर पार्टनर की फीलिंग्स हर्ट ना करने की एंग्जाइटी शामिल होती है। कुछ लोगों को ऐसा मास्टरबेशन के समय भी महसूस हुआ है।
इंटिमेट होते समय ऑक्सीटोसिन की कमी होना
डॉक्टर तनुश्री का मानना है कि ऑर्गेज्म ना होने का एक कारण यह भी है कि महिलाओं को सही स्टिम्युलेशन नहीं मिलता है। अगर आप सही तरह से एक्साइट नहीं होंगी, तो शरीर में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन नहीं बनेगा और अगर यह हार्मोन नहीं है, तो आपको इंटिमेट होते समय ऑर्गेज्म महसूस नहीं होगा।
इंटिमेट होते समय किसी ट्रॉमा की याद आ जाना
महिलाओं के साथ इस तरह की समस्या भी होती है। पहले की किसी रिलेशनशिप से जुड़ा ट्रॉमा या हाल ही में किसी घटना से जुड़ा ट्रॉमा आपके फिजिकल एक्सपीरियंस को खराब कर सकता है। ऐसे मामलों में आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह की खुशी फील नहीं कर पाएंगी। फिजिकल होना महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है और ऐसे में अगर उस एक्सपीरियंस को कोई पुराना ट्रॉमा खराब कर दे, तो यकीनन आपको इसका सही एक्सपीरियंस नहीं होगा।
किसी दवा या इलाज के कारण खराब हो सकता फिजिकल इंटिमेसी का एक्सपीरियंस
शरीर में अगर किसी भी तरह का ड्रग जा रहा है, तो आपकी फिजिकल एक्टिविटी में दिक्कत होगी। ड्रग्स वैसे भी सेक्सुअल लाइफ को ज्यादा खराब कर देते हैं। ऐसे ही अल्कोहल और स्मोकिंग का असर भी होता है जिसके कारण आप ठीक से रोमांस और फिजिकल रिलेशन पर फोकस नहीं कर पाती हैं।
हाइड्रेशन की कमी से खराब होता है फिजिकल रिलेशन का एक्सपीरियंस
थकान, कब्ज और मूड इन सभी चीजों को पानी रेगुलेट कर सकता है। अगर आप दिन भर ठीक से हाइड्रेट रहेंगी, तो आप रात में बेहतर तरीके से परफॉर्म कर पाएंगी। साइंस कहती है कि शरीर के टिशूज हाइड्रेशन के चलते ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। इससे वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है जिसके कारण आपका शरीर रिलैक्स रहता है और फिजिकल प्लेजर भी बेहतर होता है।
इसके अलावा, डर भी एक कारण हो सकता है। महिलाओं को लगता है कि कहीं ज्यादा एन्जॉयमेंट से उनका कंट्रोल ना खो जाए। दरअसल, कंट्रोलिंग व्यवहार कहीं ना कहीं आपके प्लेजर पर असर डालता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story