- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- देव आनंद का काला कोट...
लाइफ स्टाइल
देव आनंद का काला कोट पहनना क्यों किया गया था बैन? यह थी वजह
SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 2:25 PM GMT

x
देव आनंद का काला कोट पहनना
देव आनंद जी की गिनती गुजरे जमाने के पॉपुलर एक्टर्स में की जाती है। वह आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका अंदाज और उनकी अदायगी आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। देव आनंद का स्टाइल उस जमाने में बहुत मशहूर हुआ था। जिद्दी, नौ दो ग्यारह, हम दोनों, जॉनी मेरा नाम, सीआईडी, महल, हरे कृष्णा हरे राम, गाइड और कालापानी जैसी फिल्मों में देव आनंद की भूमिकाओं को आज भी याद किया जाता है। देव आनंद का अंदाज इतना दिलकश था कि सभी उनके दीवाने हो जाते थे।
देव आनंद का परदे पर रोमांस हो या फिर उनके हीरोइन्स के साथ नाम जुड़ने के चर्चे, उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। देव आनंद को प्यार से फैंस देव साहब भी कहा करते थे। देव आनंद का सफेद शर्ट और ब्लैक कोट का अंदाज काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन आखिर क्यों कोर्ट ने उनके काले कोट पहनने पर बैन लगा दिया था। इसी किस्से के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं हमारी खास सीरीज 'बॉलीवुड रिवाइंड' मेंं।
क्या थी बैन की वजह?
dev anand
सेलेब्स के स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करना या फिर उनके स्टाइल का दीवाना हो जाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव साहब(देव आनंद की लव स्टोरी) के सफेद कमीज और काले कोट के स्टाइल का जादू कुछ अलग ही था। उन्हें काले कोट में देखने की दीवानगी कुछ अलग ही थी। देव आनंद साहब को पब्लिक में काले कोट पहनने से मना भी किया गया था। इसके पीछे वजह भी बड़ी अजीब थी। रिपोर्ट्स की मानें तो देव साहब जब काला कोट पहनकर पब्लिक में निकलते थे तो लड़कियां उनके लुक की दीवानी हो जाती थी। यहां तक कि छत से कूद कर जान देने को भी तैयार रहती थी। यही वजह थी कि देव साहब को पब्लिक में काले कोट को पहनने से मना किया गया था। देव साहब की पॉपुलैरिटी उस वक्त बहुत ज्यादा थी। उन्हें फैशन आइकन के तौर पर भी याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें-देव आनंद की चाहत में इस अभिनेत्री ने आजीवन क्यों नहीं की शादी?
देव साहब का ऑरा
देव साहब ने अपने करियर में लगभग 100 फिल्में की। उनकी एक्टिंग का जादू उस दौर में फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता था। खासकर अगर गानों की बात करें तो उनकी फिल्मों के कई गाने बहुत पॉपुलर हुए। फूलों के रंग से, पल भर के लिए, गाता रहे मेरा दिल, छोड़ दो आंचल और खोया-खोया चांद जैसे कई गाने आज भी फैंस की जुबां पर हैं। 3 दिसंबर 2011 को देव आनंद साहब ने इस दुनिया से विदा ली।
यह भी पढ़ें-गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story