लाइफ स्टाइल

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना इतना मुश्किल क्यों होता है?

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 1:20 PM GMT
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना इतना मुश्किल क्यों होता है?
x
इतना मुश्किल क्यों होता है?
बैली फैट, ब्रा फैट, बैक फैट, थाई फैट और ना जाने क्या-क्या। महिलाओं के वजन का पैमाना बहुत बड़ा है और वजन को कम करने के लिए ना जाने क्या-क्या किया जाता है। किसी के लिए मुश्किल डाइट करना जरूरी हो जाता है, तो किसी के लिए एक्सरसाइज के मायने बदल जाते हैं। पर गोल एक ही होता है कि बढ़ता हुआ वजन कैसे कम किया जाए। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि एक जैसी डाइट या एक्सरसाइज से लड़कों का वजन जल्दी कम हो जाता है, लेकिन लड़कियों को इसके लिए थोड़ी और मेहनत करनी होती है।
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। अंजली लगभग 20 सालों से इसी फील्ड में काम कर रही हैं और वो डाइट टिप्स एक्सपर्ट भी हैं। अंजली के मुताबिक, यह बहुत ही आम बात है कि एक ही तरह के फिटनेस प्लान का असर महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग तरह का हो।
इसका मुख्य कारण हमारे शरीर में होने वाला बदलाव और हार्मोन्स होते हैं।
प्यूबर्टी से ही शुरू हो जाता है महिलाओं और पुरुषों के फैट में अंतर
अंजली के मुताबिक, महिलाओं के शरीर में जल्दी फैट चढ़ता है और वो पुरुषों की तुलना में काफी धीरे इसे लूज करती हैं। इसकी शुरुआत प्यूबर्टी से ही हो जाती है। लड़के इस दौरान पतले होते हैं, लेकिन लड़कियों के शरीर में फैट चढ़ने लगता है।
वयस्क होने तक सभी जेंडर्स के शरीर में 35-40% बॉडी फैट आ जाता है पर लड़कियों के केस में यह हमेशा ज्यादा ही रहता है।
लड़कियों का मेटाबॉलिज्म होता है लड़कों की तुलना में कम
महिलाओं का मेटाबॉलिज्म काफी कम होता है और इसका सीधा सा मतलब यही है कि उन्हें कैलोरी बर्न करने में ज्यादा समय लगता है। यही कारण है कि महिलाओं का वेट लॉस ज्यादा मुश्किल होता जाता है। उन्हें दिन भर में अपना शरीर चलाने में कम कैलोरीज लगती हैं। इसका सीधा असर आप महिलाओं और पुरुषों की डाइट में अंतर से समझ सकती हैं।
महिलाओं और पुरुषों के शरीर में अलग-अलग जगह जमा होता है फैट
अगर हम लड़कियों और लड़कों के मोटापे को देखें, तो फैट ज्यादातर कूल्हों, जांघों, पीठ, कमर और गर्दन आदि पर आता है, लेकिन लड़कों के शरीर में ज्यादातर फैट पेट के आस-पास स्टोर होता है। हिप और थाई रीजन का फैट कम करना ज्यादा मुश्किल है और इसलिए भी उन्हें मोटापा घटाने में ज्यादा दिक्कत महसूस होती है।
पुरुषों के साथ एक दिक्कत होती है कि उनका बेली फैट जब बढ़ जाए, तो दिल की बीमारी या डायबिटीज की दिक्कत हो सकती है।
पुरुषों के इस बायोलॉजिकल फैक्टर के कारण जल्दी लूज होता है उनका फैट
जैसा कि हमने बताया, पुरुषों के फैट स्टोर करने की जगह ऐसी होती है जहां से टार्गेट कर फैट जल्दी लूज होता है। उसके साथ ही, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मसल ज्यादा होती है जिसके कारण उनका फैट बर्न भी जल्दी होता है क्योंकि वो मसल में तब्दील हो जाता है।
किस तरह से महिलाएं लूज कर सकती हैं ज्यादा फैट
ऐसा नहीं है कि महिलाएं बेहतर फिगर और हेल्दी शरीर नहीं पा सकती हैं। हालांकि, महिलाओं को फिटनेस के लिए सही डाइट और फिजिकल एक्सरसाइज दोनों जरूरी लगती हैं। अपनी बॉडी को ज्यादा फिट रखने के लिए आपको कई तरीके अडॉप्ट करने पड़ सकते हैं। महिलाओं के लिए एंटी-एजिंग के लिए जरूरी है कि वो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखें।
कोई भी डाइट बिना सोचे-समझे लेने से अच्छा है कि आप अपने डॉक्टर से एक बार इसके बारे में बात कर लें। कई बार हेल्थ हिस्ट्री कुछ ऐसी होती है कि आप बिना सोचे-समझे डाइट लें, तो आपकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। वेट लॉस के लिए प्रोटीन, कार्ब्स, गुड फैट सभी कुछ जरूरी होता है और बिना एक्सपर्ट की सलाह के आप अगर डाइट लेती हैं, तो हो सकता है कि शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स ना मिलें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story