लाइफ स्टाइल

वृंदावन में चश्मा लगाने से क्यों किया जाता है मना? जानें दिलचस्प वजह

SANTOSI TANDI
21 Jun 2023 9:21 AM GMT
वृंदावन में चश्मा लगाने से क्यों किया जाता है मना? जानें दिलचस्प वजह
x
वृंदावन में चश्मा लगाने से क्यों किया
इन दिनों सोशल मीडिया पर वृंदावन और मथुरा की रिल्स छाई हुई हैं। भक्ति के रंग में रंगे लोग वृंदावन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें तस्वीरों को वीडियोज के माध्यम से साझा करते हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि वृंदावन की गलियों में चश्मा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा क्यों है? इस आर्टिकल में जानें।
वृंदावन में क्यों नही लगाना चाहिए चश्मा?
दरअसल वृंदावन की गलियों में ढेर सारे बंदर मौजूद होते हैं। इन बंदरों के डर से ही लोग अपना चश्मा उतार कर बैग या जेब में रख लेते हैं। बंदरों की नजर जैसे ही चश्मे पर जाती है वो तुरंत चश्मा लेकर भाग जाते हैं। इसी को देखते हुए भक्तों को चश्मा उतारने की सलाह दी जाती है।
फोन भी छिन लेते हैं बंदर
जरूरी नहीं है कि बंदर सिर्फ चश्मा की खींचे। बहुत बार लोगों के फोन और बैग पर भी बंदर हमला कर देते हैं। इसके बाद लोगों को बंदरों को खाने का कुछ देना पड़ता है, फिर जाकर वो सामान वापस करते हैं। बांके बिहारी मंदिर, निधिवन मंदिर, लोई बाजार, बनखंडी और बांके बिहारी मंदिर के आसपास बंदरों का आतंक ज्यादा देखने को मिलता है।
बंदरों को भगवान के रूप में देखते हैं लोग
बता दें वृंदावन में ऐसा सालों से हो रहा है और लोग बंदरों को भगवान के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि बंदरों के सामान छीनने के बाद भी लोग उनसे प्यार से डील करते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story