लाइफ स्टाइल

रात में दूध पीना क्यों होता है फायदेमंद

Apurva Srivastav
20 April 2023 5:02 PM GMT
रात में दूध पीना क्यों होता है फायदेमंद
x
रात में दूध पीना क्यों अच्छा है?
इस बात में कोई शक नहीं है कि दूध हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। ज्यादातर बच्चों को रात में दूध इसलिए पिलाया जाता है कि इससे उन्हें अच्छी नींद आएगी। बच्चों के लिए गाय के दूध के फायदे भी बहुत हैं। दूध और डेयरी उत्पादों में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है जो अच्छी नींद लेने में मदद करता है। दूध में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन भी होता है जो एक न्यूरोट्रांसमीटर की तरह कार्य करता है। ये सोने और जागने के पैटर्न को रेगुलेट करने में सहायता करता है। दूध में पाए जाने वाले विशिष्ट प्रोटीन मस्तिष्क की चिंता और तनाव को कम करने में मदद करते हैं जिससे नींद अच्छी आती है।
लेकिन अकेले दूध का सेवन ही नींद के लिए काफी नहीं होता। इसमें ट्रिप्टोफैन की मात्रा कम होती है। इसलिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ दूध पीने से नींद ज़्यादा अच्छी आती है। लेकिन कुछ विशेषज्ञ दूध पीने से नींद आने को महज एक मिथ मानते हैं। दूध सोने से करीब 3 घंटे पहले लिया जाए तो ज्यादा फायदा हो सकता है। दूध पीने के बाद फ़ौरन सोना अच्छा नहीं होता है। सोने से पहले ज़्यादा दूध पीना भी अच्छा नहीं है। इससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप भोजन नहीं कर पाए हैं तो एक गिलास दूध पीना काफी है। वैसे दिन के बजाय रात में दूध पीना ज़्यादा लाभदायक है। रात में दूध पीने के फायदे क्या क्या हैं आइये जानते हैं।
1. अच्छी नींद लेने में सहायक
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने से पहले दूध पीने से आपकी नींद की क्वालिटी में बेहतर सुधार होता है। दूध में ट्रिप्टोफैन और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स होते हैं जो नींद के पैटर्न पर बेहतर तरीके से असर डाल सकते हैं। किसी वजह से बहुत से लोगों को तनाव रहता है और सोने में परेशानी होती है। ऐसे में सोने से पहले एक गिलास दूध पीना चाहिए। ये आपको आराम देगा और 8 घंटे की नींद लेने में मदद करेगा। हालाँकि रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीना ज़्यादा फायदेमंद है।
2. ऊर्जा प्रदान करता है
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से आपका अगला दिन काफी अच्छा गुज़र सकता है। क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है इसलिए आप सारा दिन ऊर्जावान और ज़िंदादिल रह सकते हैं। यह आपको दिनभर तरो-ताज़ा रखने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा दूध मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए भी बहुत जरूरी है। दूध में विटामिन डी हाई लेवल में होता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें आवश्यक कैल्शियम प्रदान करता है। रोज़ाना गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।
3. वजन घटाने में सहायक
जी हाँ, रात में दूध पीने से वजन भी कम किया जा सकता है। रात में दूध पीने से आपका पेट भरा होता है जिससे आपको भूख महसूस नहीं होती और आप आराम से सोते हैं। इसके अतिरिक्त दूध प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है। प्रोटीन एक सबसे महत्वपूर्ण नुट्रिएंट्स हैं जो हमारे शरीर को तब चाहिए होता हैं जब हम वजन घटाना चाह रहे हों। ये ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने और पर्याप्त ऊर्जा देने में भी मदद करता है। कम फैट वाले दूध का उपयोग करें। ये लाभकारी होता है।
4. तनाव के लेवल को कम करता है
सोने से पहले एक कप दूध पीना तनाव को कम करने की एक बेहतरीन तरकीब हो सकती है। दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन, लैक्टियम ब्लड प्रेशर को कम करके मसल्स को आराम देता है और तनाव के दौरान शरीर द्वारा जारी हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करके शरीर को भी आराम पहुंचाता है। तनाव और चिंता को कंट्रोल करने में मदद करने के लिए लैक्टियम मस्तिष्क के रिसेप्टर्स को प्रभावित कर सकता है।
5. कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है
कम फैट वाला या बिना फैट वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम कर सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ा सकता है। गाय का दूध विटामिन ए, डी और कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपके दिल के स्वास्थ्य में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।
Next Story