लाइफ स्टाइल

गुलाब की पंखुड़ियों से बने 'गुलकंद' को क्यों कहते हैं 'आयुर्वेदिक टॉनिक'

jantaserishta.com
27 May 2025 10:18 AM IST
गुलाब की पंखुड़ियों से बने गुलकंद को क्यों कहते हैं आयुर्वेदिक टॉनिक
x
नई दिल्ली: कब्ज, एसिडिटी, और पेट की जलन की समस्या को दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही साथ नियमित तौर पर गुलकंद का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से मिलाकर इसे तैयार किया जाता है इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। तभी तो इसे आयुर्वेदिक टॉनिक का नाम दिया गया है। ऐसा टॉनिक जो तन और मन दोनों का खास ख्याल रखता है!
आज लोगों की ओर से जिस तरह से जीवनशैली अपनाई जा रही है, उनमें पेट की समस्याएं बढ़ गई हैं। हर दूसरे व्यक्ति में कब्ज, एसिडिटी, और पेट की जलन की समस्या पाई जा रही है। अगर गुलकंद का इस्तेमाल नियमित तौर पर किया जाए, तो पेट की जलन, कब्ज, और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है, साथ ही यह पाचन तंत्र को ठंडक प्रदान करता है। गुलकंद पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है, साथ ही गर्मियों में होने वाली कई तरह की समस्याओं जैसे कि नकसीर, जलन, और थकान को कम करता है।
यह मुंह के छालों को ठीक करने में काफी प्रभावी है। गुलाब की पंखुड़ियों के सात्विक गुण होते हैं, जो मन को शांत करते हैं। यह तनाव, चिंता, और अनिद्रा को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे मन और हृदय दोनों को पोषण देने वाला माना जाता है। गुलकंद का नियमित प्रयोग करने से त्वचा भी निखर कर आती है। चेहरे से मुंहासे, दाग-धब्बे, और एलर्जी भी दूर होती हैं।
गुलकंद का सेवन पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। मासिक धर्म की अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव, और मासिक धर्म से जुड़ी पित्तजन्य समस्याओं को कम करने में गुलकंद उपयोगी है। यह गर्भवती महिलाओं में पेट की जलन और गर्मी को भी शांत करता है। गुलकंद का सेवन आप विभिन्न माध्यमों के जरिए कर सकते हैं।
अगर आप पान खाने के शौकीन हैं, तो इसे पान के साथ लिया जा सकता है। दूध और पानी के माध्यम से गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। अगर गुलकंद का सेवन खाली पेट किया जाए, तो पेट को काफी राहत मिलती है। गुलकंद का सेवन करने से पहले उन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, जो डायबिटीज के शिकार हैं। आयुर्वेद में गुलकंद को एक रसायन (पौष्टिक टॉनिक) माना जाता है, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसे नियमित और संतुलित मात्रा में लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story