लाइफ स्टाइल

सुबह-सुबह गाजर का जूस क्यों पीया जाता है?

Rani Sahu
16 Jan 2023 10:30 AM GMT
सुबह-सुबह गाजर का जूस क्यों पीया जाता है?
x
हमारे बड़े –बुजुर्गों का कहना है कि सुबह के समय खाया गया आहार शरीर में सबसे पहले लगता है। हमारे शरीर को सुबह के समय हेल्दी चीजों की आवश्यकता होती है। साथ ही कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट में हमे ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए।
जिसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हों। सुबह के समय गाजर का जूस शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है । साथ ही इसमें अनेक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो कि हमारे शरीर के लिए भी जरूरी है।अक्सर आपने देखा होगा कि अधिक लोग जब सुबह-सुबह जिम से लौटते हैं तो वह किसी न किसी जूस का सेवन जरूर करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जूस अहम भूमिका शरीर में निभाता है।
क्यों पीते हैं लोग गाजर का जूस?
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी लोगों को गाजर का जूस पीना बेहद पसंद होता है। साथ ही इसको रोजाना पीने से शरीर में होने वाली समस्याएं भी दूर रहती हैं। गाजर के जूस में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।गाजर के जूस में विटामिन –ए पाया जाता है, जो अनेक बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। इसका सेवन करने माना जाता है कि आंखों की रोशनी बढ़ने की भी संभावना रहती है ।
अनोखे फायदे
1 गाजर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हृदय की कार्यप्रणाली के लिए मददगार है ।
2 यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं गाजर का जूस शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है ।
3 जो महिलाएं गर्भावस्था में गाजर के जूस का सेवन करती हैं उनका वजन बढ़ जाता है।
4 रोजाना जो व्यक्ति गाजर के जूस का सेवन करता है उसका शरीर में हाइड्रेट रहता है ।
5 कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गाजर का जूस शरीर के साथ–साथ आंखों के लिए भी अधिक लाभदायक है।
6 गाजर का जूस मधुमेह के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है ऐसे व्यक्तियों को गाजर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story