लाइफ स्टाइल

क्यों रुठ जाती हैं मां लक्ष्मी

HARRY
19 March 2023 5:51 PM GMT
क्यों रुठ जाती हैं मां लक्ष्मी
x
माता लक्ष्मी क्यों रूठ जाती है तो इसके बहुत सारे कारण होते हैं जिनकी मदद से मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और वह आपके घर से चली जाती है तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे , जिनसे आपको पता लग जाएगा कि मां लक्ष्मी क्यों रुठ जाती हैं।
1. यदि आप अपने घर पर साफ – सफाई नहीं रखती हैं तो इस वजह से भी माता लक्ष्मी आपसे रूठ जाती हैं।
2. अगर आप अपने घर की औरतों को दुखी रखते हैं या फिर उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो इस वजह से भी लक्ष्मी मां आपसे रूठ जाती हैं।
3. अगर आप जूठे हाथों से रुपयों को छूती हैं तो इस वजह से भी लक्ष्मी मां रूठ जाती है क्योंकि इससे लक्ष्मी का अपमान होता है।
4. यदि आप रुपयों की कदर नहीं करते हैं या फिर उनको सही तरीके से नहीं रखते हैं तो इससे भी लक्ष्मी मां रूठ जाती हैं।
5. यदि आप रुपयों को गिनती समय उसमें थूक लगाते हैं तो ऐसा करने से भी लक्ष्मी मां रूठ जाती है।
6. अगर आप अपने मंदिर की साफ – सफाई नहीं करते हैं और उसे गंदा रखते हैं तो इस वजह से भी लक्ष्मी मां से रूठ जाती हैं।
7. यदि आप अपने मुख्य द्वार की सफाई नहीं करते हैं और उसे गंदा रखते हैं साथ ही अपने घर के कोनों को भी गंदा रखते हैं तो इससे भी लक्ष्मी मां रूठ जाती हैं।
Next Story