लाइफ स्टाइल

सुबह उठने के बाद क्यों रहता है आलस

Apurva Srivastav
29 March 2023 12:01 PM GMT
सुबह उठने के बाद क्यों रहता है आलस
x
दिनभर की थकान को मिटाने के लिए रात की नींद बेहद जरूरी होती है.
दिनभर की थकान को मिटाने के लिए रात की नींद बेहद जरूरी होती है. हर व्यक्ति को प्रतिदिन 7-8 घंटे सोने की सलाह दी जाती है. लेकिन अधिकतर लोगों को सुबह उठने के बाद भी फ्रेश फील नहीं होता है। खुद को फ्रेश रखने के लिए फिर वो दिनभर चाय और कॉफी पीते रहते हैं जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाती है।
Fresh Good Morning: ऐसे लोग रात को जल्दी सो जाते उसके बाद भी उन्हें सुबह उठने में दिक्कत होती है। अगर आप ऐसे लोगों में शामिल हैं तो जरूरत आपको इन टिप्स को फॉलो करने की, जिससे सुबह आप बिल्कुल फ्रेश तरीके से उठेंगे।
जरूरी है अच्छी नींद
Fresh Good Morning: अगर आप सुबह बिना सुस्ती और आलस के उठना चाहते हैं तो सबसे पहले रात को सोने का टाइम तय कर लीजिए। साथ ही खाने के बाद कैफीन का सेवन ना करें। अल्कोहल और मोबाइल को ना चलाएं। इससे रात को नींद अच्छे से आएगी।
वीकेंड्स पर भी उठे टाइम से
Fresh Good Morning: अगर आप चाहते हैं कि हर दिन आपकी नींद टाइम से खुले और सुस्ती ना लगे तो जरूरी है कि आप वीकेंड्स के दिन भी जल्दी उठे। इससे आपका रूटीन नहीं बिगड़ेगा और स्लीप साइकिल ठीक बना रहेगा। क्योंकि कई बार वीकेंड्स के अगले दिन सुस्ती और आलस लगता है। जिससे ऑफिस जाने का मन नहीं करता।
अलार्म के साथ उठे
Fresh Good Morning: अक्सर लोग सुबह उठने के लिए अलार्म लगाते हैं। लेकिन सुबह अलार्म बजने के बाद उसे बंद कर बार-बार सो जाते हैं। ऐसा आलस की वजह से करते हैं। अगर आप समय से उठना चाहते हैं तो अलार्म के साथ ही उठकर बैठ जाएं।
पिएं पानी
Fresh Good Morning: रातभर सोने की वजह से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इसलिए सुबह सुस्ती और आलस लगता है। सुबह उठने के बाद पानी जरूर पिएं। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगें। साथ ही सुबह के समय पानी पीना सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
करें एक्ससाइज
सुबह उठने के बाद थोड़ी एक्सरसाइज आपको फ्रेश फील कराएगी। जिससे आलस और सुस्ती दूर भागेगी।
Next Story