लाइफ स्टाइल

क्यों करता है मिट्टी खाने का मन? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं

SANTOSI TANDI
20 Sep 2023 2:28 AM GMT
क्यों करता है मिट्टी खाने का मन? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं
x
कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं
छोटे बच्चों को अक्सर मिट्टी, चॉक या स्लेट की पेंसिल खाते हुए देखा जाता है। लेकिन ये आदत सिर्फ बच्चों तक ही सीमित नहीं है,बड़े उम्र के लोगों को भी ये आदत होती है। खासकर प्रेग्नेंसी में ऐसा देखने को मिलता है। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी होती हैं जो बारिश की बूंद पड़ने पर मिट्टी से निकलने वाली सोंधी खुशबू को सूंघते ही कुल्हड़ या मिट्टी खाने को मचल पड़ती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या ऐसा होना नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से। इस बारे में जानकारी दे रही हैं सैलुब्रिटास मेडसेंटर की कंसल्टेंट गायनोकॉलोजिस्ट नैंसी नागपाल
क्यों करता है मिट्टी खाने का मन?
मिट्टी खाने की इस आदत को मेडिकल टर्म में जियोफेजिया कहा जाता है। इसका संबंध पीका नाम के ईटिंग डिसऑर्डर से है। इसमें व्यक्ति को वो चीज़ खाने की तलब मचती है जो खाने के लायक ही ना हो। इसमें व्यक्ति को मिट्टी चौक खाने की तलब ऐसी मचती है जैसे कोई नशा हो। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि मिट्टी खाने की ये बीमारी महिलाओं में कैल्शियम (कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं ये फूड्स) की कमी के कारण होती है लेकिन सिर्फ एक यही वजह काफी नहीं है। ये बीमारी आयरन की कमी से संबंधित होती है।डॉक्टर कहते हैं कि अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन की कमी होती है जिस वजह से उन्हें चॉक, मिट्टी, राख, कुल्हड़ खाने का दिल करता है। हालांकि लंबे वक्त तक ऐसा करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
मिट्टी खाने से हो सकती है ये समस्याएं
जब आप मिट्टी खाते हैं तो आपका शरीर आयरन को भी अवशोषित नहीं कर पाता है। मिट्टी आपके शरीर को पोटेशियम और जिंक को अवशोषित करने से भी रोक सकती है। इससे आपको मिनरल्स डिफिशिएंसी हो सकती है।
मिट्टी में हेवी मेटल्स, ह्यूमन वेस्ट, सहित कई सारे हानिकारक पदार्थ होते है जिससे आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
पेट में कीड़े की शिकायत हो सकती है। पाचन (पाचन को दुरुस्त रखते हैं ये यागसन) से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।
बहुत ज्यादा मिट्टी खाने से आपके पेट में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story