लाइफ स्टाइल

महिलाएं क्यों छुपाती हैं अपनी उम्र ?

Ritisha Jaiswal
10 Sept 2021 9:13 PM IST
महिलाएं क्यों छुपाती हैं अपनी उम्र ?
x
सर्वाइकल कैंसर ऐसी बीमारी है जो अंदर ही अंदर पनपने लगती है और महिलाओं (महिलाएं इस बात से अच्छी तरह सहमत होंगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) ऐसी बीमारी है जो अंदर ही अंदर पनपने लगती है और महिलाओं (महिलाएं इस बात से अच्छी तरह सहमत होंगी कि वो अपनी आयु हमेशा कम बताती हैं। यह बात हमारे समाज के लिए हजारों वर्ष पुरानी होने के बावजूद आज भी बिल्कुल नई है। कोई भी महिला अपनी आयु के संबंध में ठीक से जवाब नहीं देती हैं। जब कोई महिला अपनी उम्र बताती हैं तो सुनने वाले उसकू आयु से 5-10 वर्ष अधिक सोच लेते हैं।

आयु छिपाने का मामला अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं रहा। अब पुरुष भी अपनी आयु बताने से पहले सोचते हैं और फिर कहीं जाकर सच बताते हैं। लेकिन महिलाएं अपनी आयु बताने के मामले में बहुत कंजूसी करती हैं। महिलाओं की इस कमजोरी का कारण क्या है? महिलाओं के दिल में कम आयु बताने की बात आई कैसे? चलिए आपको बताते हैं महिलाएं क्यों बोलती हैं अपनी उम्र को लेकर झूठ...
समाज की सोच
हमारे समाज और वातावरण में लड़की की बढ़ती हुई आयु को कुछ अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। इसी कारण वह हीनभावना का शिकार होकर रह जाती है। महिलाओं की बढ़ती उम्र न जाने क्यों हमारे समाज में प्रत्येक की नजर में चुभती है।
सुदंरता का पैमाना नहीं बढ़ती उम्र
महिलाओं की उम्र को उनकी सुंदरता के साथ जोड़कर देखा जाता है। महिला वर्ग की तरफ से आयु कम बताने का एक कारण यह भी है कि वह अपनी सुंदरता व आकर्षण की सराहना सुनना चाहती हैं। यही कारण वो कारण है, जो उन्हें कम आयु बताने के लिए प्रोत्साहित करता है। यही नहीं, महिलाएं खुद को इतना संवारती हैं कि अगर उनकी उम्र ज्यादा भी तो भी उनके चेहरे पर झलके नहीं।
जब शादी के लिए समस्या बन जाती है बढ़ती उम्र
माता-पिता के लिए भी लड़कियों की बढ़ती उम्र समस्या बन जाती है। उन्हें लगता है कि 30 के पार होने के बाद उनकी शादी नहीं होगी या अच्छा लड़का नहीं मिलेगा। माता-पिता को दुखी देख लड़की को लड़का है कि आयु बढ़ना जैसे कोई जुर्म हो। यह भी एक वजह है कि वह अपनी आयु हमेशा कम बताती हैं।असल में महिलाओं को अपने दिल से यह भावना निकाल कर फेंक देनी चाहिए कि वो कुछ सालों तक ही जवां रहती है बल्कि असल में जब तक आप दिल से जवां है तब तक आपको कोई बूढ़ा नहीं कहेगा।


Next Story