- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दिवाली पर क्यों बनाया...
लाइफ स्टाइल
दिवाली पर क्यों बनाया जाता है मिट्टी का घरौंदा, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
Rani Sahu
19 Oct 2022 6:25 PM GMT

x
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कई तरह के रिवाज होते हैं। ठीक इसी तरह दिवाली पर घरौंदा बनाने का रिवाज भी होता है।असल में छोटे बच्चों के बीच मिट्टी का छोटा घर बनाने का बड़ा क्रेज होता है। दिवाली से कुछ दिन पहले घरौंदा बनाकर इसे सजाया जाता है और फिर दिवाली पर इसमें दीए जलाए जाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ चौदह वर्षों का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थेतो नगरवासियों ने प्रतीकात्मक रूप से मिट्टी के घर बनाए थे। इनमें अनाज के दानें, फूल, खील, मिठाई, रंगों और दीयों से सजाया गया था। तब से ये मिट्टी का घरौंदा बनाने का रिवाज है। आप भी इस दिवाली मिट्टी का घरौंदा बनाना चाहते हैंतो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
मिट्टी को गीला करके छोड़ दें
घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी को करीब एक घंटे के लिए गीला करके छोड़ दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली ना हो जाए। आप इसमें थोड़ा भूसा भी मिला सकते हैंताकि इसे शेप देने में आसानी हो।
ईट का इस्तेमाल करें
आप अगर आसानी से मिट्टी का इस्तेमाल करके घरौंदा नहीं बना पा रहे हैंतो आप ईटों का इस्तेमाल करके ढांचा बना सकते हैं। फिर ऊपर मोटी मिट्टी की लेयर से कोटिंग कर दें।
प्लास्टर ऑफ पेरिस
ढांचा तैयार करने के बाद आप प्लास्टर ऑफ पेरिस का इस्तेमाल करके घर को और भी अच्छा बना सकते हैं। इससे घरौंदे की फिनिशिंग बहुत ही अच्छी आती है।
वॉटर कलर
अगर आपके पास वॉटर कलर हैतो आपको पूरे घर को कलर करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप प्लास्टर ऑफ पेरिस की व्हाइट दीवारों पर अलग-अलग रंगों से कोई डिजाइन बना सकते हैं। इससे घर एकदम खिल उठेगा।

Rani Sahu
Next Story