लाइफ स्टाइल

शादी के बाद लड़की के जीवन में क्यों आता है बदलाव, ये कारण होते हैं जिम्मेदार

Rounak Dey
10 Oct 2022 9:13 AM GMT
शादी के बाद लड़की के जीवन में क्यों आता है बदलाव, ये कारण होते हैं जिम्मेदार
x
अपने पार्टनर के साथ अपनी पूरी लाइफ शेयर करने के लिए तैयार हो जाते है। उनके सुख दुख को अपना बना लेते हैं।

शादी के बाद एक लड़की अपना घर छोड़कर अपना रहन-सहन छोड़कर दूसरे के घर आती है। दूसरे के घर को पूरी तरह अपना बनाने की कोशिश करती है। एक बेटी, बहन से पत्नी, बहु का सफर पूरा करती है। जिस घर में उसका बचपन गुजरा उस घर को अपने आराम को छोड़कर दूसरे घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।शादी हर किसी के जीवन का एक ऐसा फैसला है जिसके बाद लड़के-लड़की के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों की जिंदगी में भी काफी बदलाव हो जाता है।

दो लोग जो अपने पार्टनर के साथ अपनी पूरी लाइफ शेयर करने के लिए तैयार हो जाते है। उनके सुख दुख को अपना बना लेते हैं। वहीं परिवार वाले भी न सिर्फ लड़के लड़की को अपना समझते हैं। बल्किन एक दूसरे के परिवार से भी उनका रिश्ता बंध जाता है। लेकिन शादी के बाद सबसे ज्यादा बदलाव एक लड़की के जीवन में आता है। अपने मायके में बेफिक्र रहने वाली लड़की को ससुराल में जाकर कई जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठानी होती है। आज हम इस लेख में शादी के बाद लड़कियों के जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बात करेंगे।

1. करियर के साथ समझौता

शादी से पहले एक लड़की अपने करियर पर पूरी तरह फोकस करती है। कुछ बनने की चाह उसके मन में होती है। लेकिन शादी के बाद अपने आप उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती है। शादी के बाद नए लोगों के बीच रहने, उनके साथ मैनेज करने, सबकी सुविधाओं का ध्यान रखने में उनका सारा समय गुजर जाता है। ऐसे में वो अपने करियर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें पाती है। वहीं मां बनने के बाद उनके जीवन में परिवर्तन औऱ ज्यादा आ जाता है। घऱ परिवार क साथ बच्चे का भी ध्यान रखने में उनका करियर पीछे छुट जाता है।

2. ससुराल की जिम्मेदारी

शादी के बाद एक लड़की को कुछ भी करने से पहले अपने पति और ससुराल वालों से पूछना पड़ता है। वो पहले की तरह खुलकर घूम नहीं सकती है, न दोस्तों के साथ जब मन किया पार्टी कर सकती है। इसके साथ ससुराल में सबका ध्यान रखना सबकी जरुरतों का ध्यान रखना जैसी न जाने कितनी जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ जाती है। शादी के बाद लड़कियां अपने आप ही काफी जिम्मेदारी हो जाती हैं।



Next Story