- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में शरीर से...

x
गर्मियां शुरू होते ही सेंट और डियो की बिक्री बढ़ जाती है। इसके पीछे की वजह है गर्मियों में इंसान के शरीर से आने वाली दुर्गंध। इस दुनिया में करोड़ों लोग रहते हैं और हर इंसान के शरीर की गंध अलग होती है। किसी के शरीर से कम गंध आती है तो किसी के शरीर से इतनी अधिक कि गर्मी में उसके पास खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। अब सवाल उठता है कि शरीर से ऐसी गंध क्यों आती है? क्या इस बदबू के लिए सिर्फ पसीना जिम्मेदार है या इसके पीछे कोई और वजह है? आज इस लेख में हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देंगे।
गर्मियों में शरीर से बदबू क्यों आती है?
शरीर से दुर्गंध सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी आती है। बस इतना होता है कि ठंड में यह महक ज्यादा तेज नहीं होती और इंसानों द्वारा कपड़े की कई परतें पहनने के कारण पास खड़े व्यक्ति को इसका अहसास नहीं होता। दरअसल, किसी भी इंसान के शरीर से आने वाली गंध के पीछे कुछ खास तरह के बैक्टीरिया होते हैं। हर इंसान के शरीर पर अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया होते हैं और जब ये इंसान के पसीने में मिल जाते हैं तो इनकी गंध बहुत तेज हो जाती है और फिर यह आपके आसपास खड़े लोगों को प्रभावित करने लगती है।
सबके शरीर की गंध अलग-अलग कैसे होती है?
इस धरती पर लाखों इंसानों के साथ-साथ लाखों बैक्टीरिया भी रहते हैं। ये अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया शरीर से निकलने वाली अलग-अलग गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर किसी के शरीर से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है तो हो सकता है कि इसके लिए FMO3 जीन में गड़बड़ी जिम्मेदार हो। वहीं कुछ लोगों के शरीर से आने वाली दुर्गंध के लिए फिश ओडर सिंड्रोम जिम्मेदार होता है। विज्ञान की भाषा में इसे ट्राइमिथाइलमिन्यूरिया (टीएमए) कहते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि समय के साथ यह शरीर के लिए खतरनाक हो जाता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story