- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- किन लोगों को भूलकर भी...

x
दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं दही का सेवन किन-किन लोगों को नहीं करना चाहिए।
इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए दही-These People Should Not Eat Curd In Hindi
अर्थराइटिस के मरीज में न खाएं
दही का सेवन हड्डियों को मजबूती देता है, लेकिन अगर आपको अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है, तो आपको दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि दही अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को बढ़ा सकता है।
लैक्टोज इनटॉलरेंस के मरीज न खाएं
अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंस (lactose intolerance) के मरीज हैं तो आपको दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि लैक्टोज इनटॉलरेंस के मरीजों को दूध और दही पचता नहीं है, जिससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
एसिडिटी होने पर न खाएं
अगर आप अक्सर एसिडिटी (Acidity) की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, जिन लोगों को पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए।
अस्थमा में न खाएं
अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए दही का सेवन नुकसानदायक होता है। जी हां क्योंकि इसके सेवन से सांस से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। खासकर रात के समय अस्थमा के मरीजों को दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
लिकोरिया में न खाएं
जिन महिलाओं को लिकोरिया (licoria) की शिकायत है, उन्हें दही का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि दही का सेवन लिकोरिया की समस्या को बढ़ा सकता है।
सर्दी-जुकाम होने पर न खाएं
सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर दही का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर रात में, जी हां रात में दही का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story