लाइफ स्टाइल

कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, जानिए उनकी करियर और मॉडलिंग में आने के सफर के बारे में...

Tara Tandi
5 July 2022 10:00 AM GMT
कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, जानिए उनकी करियर और मॉडलिंग में आने के सफर के बारे में...
x
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हाल में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस शानदार मुकाबले में 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया। सिनी का मुकाबला 31 सुंदरियों से था, इन 31 प्रतिभागियों को पछाड़कर सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया। सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। खूबसूरती के साथ ही सिनी शेट्टी दिमाग से भी तेज हैं। वह एक होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई में भी सफलता हासिल करने वाली सिनी ने मॉडलिंग की राह पकड़ी और मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंच गईं। इन दिनों सिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

सिनी शेट्टी की जीवन परिचय

मिस इंडिया सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की हैं। सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है। सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं।
सिनी शेट्टी की शिक्षा
उनकी शिक्षा की तो सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय शुरुआती शिक्षा हासिल की। उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं।
प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं सिनी
सिनी शेट्टी बचपन से ही होनहार थीं। उन्होंने महज चार साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में सिनी ने पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। सिनी के इंस्टाग्राम हैंडल से पता चलता है कि वह बेहतरीन डांसर हैं।
सिनी का मॉडलिंग करियर
सीएसए की तैयारी कर रहीं सिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
Next Story