- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- White Sauce Pasta...
लाइफ स्टाइल
White Sauce Pasta Recipe:घर पर नए अंदाज में बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता
Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 10:53 AM IST

x
White Sauce Pasta Recipe: अक्सर लोग मैदे से बना पास्ता खाते है। लेकिन इसके अलावा आप सूजी, आटा या रागी के आटे से बने पास्ता का इस्तेमाल कर सकते है। ये स्वास्थ्य के लिहाजे से भी अच्छा होता है। साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इस रेसिपी को आप इस विकेंड घर पर सभी को बनाकर खिलाएं, देर किस बात की चलिए जानते है, रेसिपी के बारे में।
सामग्री Ingredients
4 कप लौकी
4 कप फूल गोभी
2 कप पास्ता
2 डंठल करी पत्ता
4 चम्मच गेहूं का आटा
आधा कप ऑलिव ऑयल
3 कप दूध
2 चम्मच चिली फ्लैक्स
2 चम्मच ओरिगैनो
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका Method of making
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक लौकी के छिलके उतार लें।
फिर इसे पानी से धोकर चाकू की मदद से काट लें। अब फूल गोभी को चाकू की मदद से काटकर पानी से धो लें।
अब एक प्रेशर कुकर में लौकी, फूल गोभी, करी पत्ता, नमक, काली मिर्च पाउडर और 2 कप पानी डालकर पका लें।
2 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें। जब सीटी निकल जाएं, तो इसमें से करी पत्ता निकाल लें।
इसके बाद एक बाउल में 2 कप पानी में तेल, नमक और पास्ता डालकर उबलने के लिए रख दें।
अब ब्लैंडर की मदद से इसका स्मूद प्यूरी तैयार कर लें। पास्ता जब उबल जाएं, तो इसका पानी अलग करके साइड में रख लें।
इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें ऑलिव ऑयल डाल दें।
तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें गेंहू का आटा डालकर भून लें।
जब आटा तेल में अच्छे से घुल जाएं, तो इसमें 2 कप दूध डालकर मिलाएं।
5 मिनट के बाद इसमें तैयार की हुई सब्जियों को प्यूरी डाल दें।
फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर मिलाएं।
जब प्यूरी पास्ता में अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो इसमें चिल्ली फ्लैक्स, नमक और ओरिगैनो डालकर मिलाएं।
मिश्रण जब गाढ़ा हो जाएं, तो गैस को बंद कर दें। हेल्दी और टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है।
TagsWhite Sauce Pastaघरअंदाजव्हाइट सॉस पास्ता White Sauce PastaHomeStyleWhite Sauce Pasta vजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





