लाइफ स्टाइल

घर की शान सफ़ेद मार्बल, चमक होने लगी है कम, ले इन तरीकों की मदद

SANTOSI TANDI
27 Aug 2023 10:00 AM GMT
घर की शान सफ़ेद मार्बल, चमक होने लगी है कम, ले इन तरीकों की मदद
x
ले इन तरीकों की मदद
बदलती जीवनशैली के चलते लोगो का मार्बल फ्लोर का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। मार्बल से घर की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है। मार्केट में हर कलर के मार्बल मौजूद है पर फिर भी अधिकतर लोग सफ़ेद रंग के मार्बल को लगवाना ही पसंद करते है। सफ़ेद रंग का मार्बल दीवारों के रंग के साथ मैच हो जाता है। लेकिन सफ़ेद मार्बल गन्दा भी जल्दी होता है। बारीक़ छेद होने की वजह से धुल मिटटी इसमें आसानी से समा जाती है। समय रहते अगर इसकी सफाई न की जाये तो यह पीला और काला पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको सफ़ेद मार्बल को साफ़ करने के तरीके बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में....
हर रोज गुनगुने पानी का पोछा लगाने से मार्बल पर जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
पोछा लगाते समय पानी को बदलते रहें, पूरे घर में एक ही पानी का इस्तेमाल न करने। इससे धूल साफ होने की बजाए मार्बल पर जम जाएगी।
मार्बल साफ करने के लिए किसी क्लीनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका पी एच सात से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
कभी भी मार्बल को सिरके और नींबू जैसी अम्लीय चीजों से साफ नहीं करना चाहिए। इससे फर्श पर निशान पड़ जाते हैं।
फर्श पर जमा गंदगी को नर्म कपड़े या फिर स्पॉन्ज से साफ करना चाहिए। यह पत्थर बहुत नाजुक होता है, लोहे के ब्रश से इसकी सफाई करने पर पत्थर खुरदरा हो सकता है।
बेकिंग सोड़े से मार्बल की सफाई आसानी से हो जाती है। इससे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
फर्श पर लगे तेल के दाग कार्न स्टार्च से दूर हो जाते हैं। दाग पर थोड़ा-सा कॉर्न स्टार्च छिड़क दें, थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी और बर्तन धोने के लिक्विड से मार्बल की सफाई कर लें।
Next Story