- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- औषधीय गुणों से भरपूर...
लाइफ स्टाइल
औषधीय गुणों से भरपूर है सफेद पेठे का जूस, बस जान लें सेवन के तरीके
jantaserishta.com
12 March 2026 9:47 AM IST

x
नई दिल्ली: अक्सर बच्चे कई पौष्टिक फल और सब्जियों को देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। तोरी, करेला और पेठा जैसी सब्जियां हमारे घरों में काफी बनती हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती हैं। इन्हीं में से एक है 'सफेद पेठा', जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से बड़ियां और मिठाइयां बनाने में किया जाता है।
हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका जूस औषधीय गुणों का खजाना है। प्रतिदिन एक गिलास 'ऐश गॉर्ड' (सफेद पेठा) का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।
आयुर्वेद में सफेद पेठे की तासीर को ठंडा बताया गया है। इसकी ठंडी तासीर की वजह से ही गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है। सफेद पेठे का जूस त्रिदोष को संतुलित करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, शरीर को ठंडक मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है, किडनी की सफाई अच्छे से होती है। सफेद पेठे में 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
पहले जानते हैं कि सफेद पेठे का जूस कैसे बनाते हैं। सबसे पहले सफेद पेठे को छील कर मोटा-मोटा काट लें और बीज अलग कर दें। मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, थोड़ी सी काली मिर्च और धनिया मिलाकर पीस लें। मलमल के कपड़े से अच्छे से छान लें। जूस को ज्यादा समय तक रखे नहीं, तुरंत पी ले। जूस के औषधीय गुणों को बढ़ाने के लिए उसमें नारियल का पानी भी मिला सकते हैं। मलमल कपड़े में बचे हुए गूदे को फेंके नहीं बल्कि उसे दही या सब्जी में मिला सकते हैं क्योंकि गूदे में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन के लिए लाभकारी है।
जूस का सेवन सुबह और शाम खाली पेट कर सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोजाना सफेद पेठे के जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों और हृदय पर दबाव बनाता है, जिससे रक्त को पंप करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही सफेद पेठे में विटामिन बी-12 और विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और छोटे-मोटे संक्रमण परेशान नहीं करते।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





