लाइफ स्टाइल

महिलाओं के लिए कौन सा मैनीक्योर सही है

Tara Tandi
20 Sept 2021 3:30 PM IST
महिलाओं के लिए कौन सा मैनीक्योर सही है
x
हाथों की खूबसूरती के लिए महिलाएं मैनिक्योर का सहारा लेती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हाथों की खूबसूरती के लिए महिलाएं मैनिक्योर का सहारा लेती हैं। लेकिन अक्सर महिलाएं इस बात से बेखबर होती हैं कि वह कौन सा मैनिक्योर करवाएं। ऐसे में वह सिर्फ बेसिक या फिर फ्रेंच मैनिक्योर कराना पसंद करती हैं। कई महिलाओं को ये भी नहीं पता होता कि इन दोनों के अलावा भी कई सारे मैनिक्योर हैं जो वह अपने हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए करवा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।

1) शेलैक मैनिक्योर

अगर आप काफी लंबे समय के गैप के बाद ही मैनिक्योर कराने जाती हैं तो आप शेलैक मैनिक्योर करा सकती है। क्योंकि ये लंबे समय तक आपका साथ देगा। ये जेल और नेल पॉलिश को लगाकर किया जाता है। इसे करने के बाद आपके नेल्स बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग लगते हैं। और यह कम से कम दो हफ्तों तक आराम से चलता है।

2) पैराफिन मैनिक्योर

ड्राई हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। ये एक तरह का स्पा ट्रीटमेंट है। इसके बाद आपको हाथ बहुत ज्यादा कोमल लगेंगे। इस तरह आपके हाथों पर वैक्स की अच्छी परत चढ़ जाती है। फिर वैक्स को हटाया जाता है और मसाज की जाती है।

3) जेल मैनिक्योर

कम खर्चे में स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा जेल नेल पॉलिश की जरूरत होती है। इसे करने के बाद बार बार मैनिक्योर कराने की जरूरत नहीं होती। यूवी लाइट में सुखने के बाद आपको मिलते हैं, खूबसूरत और स्टाइलिश नेल्स फ्लॉन्ट कर सकते हैं।

4) मिरर मैनिक्योर

मैटेलिक नेल्स बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आपको शाइनी नेल्स पसंद हैं तो आप मिरर नेल्स करवा सकते हैं। ये बहुत सुंदर बोल्ड मैटेलिक मिरर लुक है जिसे आप भी कभी न कभी करवा सकते हैं।

Next Story