- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- किन फलो का रात में न...

x
फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कभी भी और किसी भी समय फल का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। अगर आप फल किसी भी समय पर खा लेते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। खासतौर पर रात में सोने से पहले अगर आप फलों का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को फायदे पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि रात को सोने से पहले किन-किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए…..
सेब : हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। रोजाना एक सेब का सेवन करने से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है, लेकिन रात के समय नहीं बल्कि सुबह के समय सेब खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अगर आप रात में सेब खाते हैं, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। लेकिन रात के समय सेब खाना पाचन प्रणाली के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, अत्यधिक फाइबर को खाने के बाद सोने से गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है।
केला : वर्कआउट से पहले केला खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रात के समय इसे अवॉइड करें। एक्सपर्ट बताते हैं कि केला हमारे स्वास्थ्य को एनर्जी देता है। साथ ही यह स्किन की परेशानियों को दूर करने में भी प्रभावी है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी असरदार होता है, लेकिन रात के समय इसका सेवन भूलकर भी न करें। अगर आप रात को सोने से पहले केला खाते हैं, तो यह आपके बॉडी टेम्प्रेचर को बढ़ा सकता है, जिसकी वजह से सोने में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए रात के समय केला बिल्कुल भी न खाएं।
मौसमी : रात में मौसमी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मौसमी में अत्यधिक अम्लीय खाद्य पदार्थ है। यह आपके दिल की धड़कन को काफी तेज करता है, ऐसे में आपको नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
संतरा और अंगूर : रात के समय आपको खट्टे फलों को नहीं खाना चाहिए. संतरा और अंगूर में भी अम्लीय पदार्थ होने के वजह से इनका सेवा नहीं करना चाहिए. इनमें फाइबर और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया में जाता है. इन फलों को खाकर सोने से पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है.
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story