लाइफ स्टाइल

बेस्ट वॉटर पार्क कौन से हैं जानें कहां ऊंचे झूलों लंबी स्लाइड का मिलेगा मजा

Uma Verma
19 May 2025 5:20 PM IST
बेस्ट वॉटर पार्क कौन से हैं जानें कहां ऊंचे झूलों लंबी स्लाइड का मिलेगा मजा
x

लाइफस्टाइल: चंडीगढ़ में सस्ते वॉटर पार्क्स के साथ-साथ महंगे वॉटर पार्क भी देखने को मिल जाएंगे। आप अपने बजट और एक्टिविटी के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि, हर वॉटर पार्क में आपको अलग-अलग सुविधाएं मिलती हैं।चंडीगढ़ में लोग ऐसे वॉटर पार्क ढूंढ रहे हैं, जहां उन्हें स्वीमिंग पूल के साथ-साथ कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका भी मिले। वॉटर स्लाइड्स जैसे ऊंची और लंबी स्लाइड्स से पानी में गिरना और ट्विस्टी, स्ट्रेट, वेव और स्पीड स्लाइड्स लोगों को पसंद आते हैं। इसके अलावा कई वॉटर पार्क में वेव पूल की भी सुविधा मिलती है, जिसमें हर कुछ मिनट में पानी की लहरें आती हैं। इन रोमांचक एक्टिविटी के साथ-साथ वॉटर पार्क में रेन डांस, जायंट बकेट शॉवर और स्विमिंग पूल गेम्स भी करवाए जाते हैं।इस पार्क में पेंडुलम स्लाइड यानी, जिसमें झूलते हुए पानी में गिरने का अनुभव, रेन डांस जिसमें पानी के अंदर डांस करने का मौका और रेड ड्रैगन स्लाइड जिसमें ड्रैगन के आकार की तेज और रोमांचक स्लाइड करने का मौका मिलता है। यह चंडीगढ़ के सबसे फेमस वॉटर पार्क में से एक माना जाता है। इस वॉटर पार्क में हमेशा आपको भीड़ देखने को मिलेगी, इसलिए जाने से पहले समय का ध्यान रखें।

समय- सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़ से दोस्तों के साथ 2 दिन का बनाना चाह रहे हैं रोड ट्रिप प्लान, तो शनिवार सुबह इन खूबसूरत जगहों के लिए निकल जाएं

थंडर जोन मनोरंजन और जल पार्क

चंडीगढ़ के लोगों को यहां पहुंचने में आधे घंटे का समय लग सकता है। लेकिन यह चंडीगढ़ के पास बड़े वॉटर पार्क में से एक है। अगर आप वीकेंड पर बच्चों को घुमाने लेकर जाना चाहते हैं, तो इस वीकेंड जा सकते हैं। यह बड़े क्षेत्र में फैला है, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ का अहसास नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पार्क में आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी, इसलिए इसे सबसे ज्यादा चहल-पहल वाले पार्क में से एक माना जाता है। यहां पर वॉटर राइड घुमावदार है, जिसमें बच्चों को जाना अच्छा लगता है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।यह पार्क चंडीगढ़ में सस्ते वॉटर पार्क में से एक है। बच्चों, परिवार और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां टिकट का प्राइस ज्यादा नहीं है, आप 600 से 700 रुपये में यहां घूमकर आ सकते हैं। यहां खाने-पीने की भी सुविधा मिल जाएगी। हालांकि, ध्यान रखें कि यह पार्क ज्यादा बढ़ा नहीं है।यहचंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

Next Story