- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में गर्मं...
सर्दियों में गर्मं पानी से बाल धोये या नहीं, जाने पूरी स्टोरी

फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं, इससे शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। कई लोग गर्म पानी से भी बाल धोते हैं। जिससे स्कैल्प पर असर पड़ता है, बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। गर्म पानी से बाल धोने से स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्म पानी आपके बालों को क्या नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने बालों को गर्म पानी से धोती हैं, तो आपके स्कैल्प की नमी खत्म हो सकती है। जिससे रूसी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। गर्म पानी से नहाने से भी खुजली हो सकती है। इसलिए आपको अपने बालों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके बाल कलर किए हुए हैं तो उन्हें गर्म पानी से न धोएं। इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं और रंग भी उतर सकता है। रंगे हुए बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए।
