लाइफ स्टाइल

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण? जानें सूतक काल का समय

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:25 AM GMT
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण? जानें सूतक काल का समय
x
जानें सूतक काल का समय
ग्रहण का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। ग्रहण काल को सनातन परंपरा में बहुत अशुभ माना जाता है।
शास्त्रों में दो प्रकार के ग्रहण का उल्लेख मिलता है, जिनमें से एक है सूर्य और दूसरा है चंद्र ग्रहण। दोनों ही ग्रहण का विशेष महत्व है।
जहां, एक ओर साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। वहीं, अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लगने जा रहा है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अक्टूबर में कब लग रहा है दूसरा सूर्य ग्रहण और कब शुरू होगा सूतक काल।
दूसरा सूर्य ग्रहण 2023 तिथि और सूतक काल का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अंतिम ग्रहण भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, दिन शनिवार को लगेगा।
सूर्य ग्रहण की शुरुआत शनिवार (शनिवार के उपाय) को रात 8 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, रात 2 बजकर 25 मिनट पर इसका समय समाप्त होगा।
इसके साथ ही, सूतक काल की बात करें तो ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से यानी कि सुबह 8:34 बजे से सूतक काल आरंभ होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि (कन्या राशि का स्वभाव) में तब लगेगा जब चित्रा नक्षत्र का निर्माण होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।
सरल शब्दों में कहें तो साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लिहाजा इसका प्रभाव भी भारत में नहीं नजर आएगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है। विशेष तौर पर सूर्य ग्रहण का असर बुरा होता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य को सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है और जा इसी पर ग्रहण लगता है तब शुभता बढ़ जाती है।
आप भी यहां इस लेख के माध्यम से साल 2023 के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे कि कब लगेगा सूर्य ग्रहण और कब से शुरू होगा सूतक काल का समय आदि प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story