लाइफ स्टाइल

कब नुकसानदायक हो सकता है प्याज का सेवन

Apurva Srivastav
31 March 2023 3:25 PM GMT
कब नुकसानदायक हो सकता है प्याज का सेवन
x
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे पेय का सेवन करते हैं। लेकिन भोजन में प्याज जरूर शामिल करते हैं। गर्मी में इसके बिना भोजन अधूरा है।
प्याज के कई सारे फायदे हैं। इसके सेवन से गर्मी में लू नहीं लगती है, शरीर में ठंडक बनी रहती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ है कि अगर एक लिमिट से अधिक इसका सेवन करते हैं तो नुकसान भी है। जी हां, आज आपको बताते हैं कि गर्मी की वजह से प्याज का हद से अधिक सेवन भी नुकसानदेह है आइए जानते हैं वे 5 बातें-
1. प्याज में मौजूद तत्व फ्रुक्टोस अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे गैस संबंधित पेरशानी होने लगती है। ज्यादा प्याज खाने से डाइजेस्ट करने में प्रॉब्लम होने लगती है।
2. इसमें मौजूद पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। इससे कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान हो सकता है। जिससे सीने में जलन की शिकायत होने लगती है।
3. प्याज का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से उन्हें खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।
4. आपने अक्सर देखा होगा कई लोग प्याज खाने से बचते हैं और जो लोग अधिक प्याज खाते हैं उनके पास जाने से बचते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मुंह से प्याज की दुर्गंध आती है।
5. प्याज जितना लाभकारी है उतना ही नुकसानदेह भी है। जी हां, इसके अधिक सेवन से खून पतला होने का डर रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ‘के’ बहुत ज्यादा मात्रा में होता है।
Next Story