लाइफ स्टाइल

दिल्ली के आसपास स्थित इन हसीन झीलों के किनारे कब घूमने जा रहे हैं आप

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 8:23 AM GMT
दिल्ली के आसपास स्थित इन हसीन झीलों के किनारे कब घूमने जा रहे हैं आप
x
दिल्ली के आसपास स्थित इन हसीन
देश की राजधानी अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इसलिए यहां देश के हर कोने से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार आदि जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई बार इन जगहों पर कुछ ही अधिक भीड़ मौजूद रहती हैं और लोग किसी खूबसूरत जगह की तलाश करने लगते हैं।
झील की बात होती है तो दिल्ली से पहले किसी अन्य राज्यों का नाम लिया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से दिल्ली के आसपास मौजूद झील सैलानियों की पहली पसंद बन रही है। दिल्ली के आसपास इन झीलों के किनारे मानसून के समय हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के आसपास में मौजूद कुछ हसीन और खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर, परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
दिल्ली के आसपास में मौजूद किसी बेहतरीन और हसीन झील की बात होती है तो सबसे पहले दमदमा झील का जिक्र जरूर होता है। अरावली की पहाड़ियों के बीच में मौजूद यह झील शांत वातावरण के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए भी काफी फेमस है। (दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर मौजूद खूबसूरत जगहें)
दमदमा झील एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। यहां सैलानी बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं। मानसून के समय इस झील के किनारे सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं, क्योंकि इस झील की खूबसूरती मानसून में चरम पर होती है।
दूरी-दिल्ली से दमदमा झील की दूरी लगभग 66 किमी है।
संजय झील दिल्ली के आसपास में मौजूद सबसे खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। 14 एकड़ में मौजूद यह झील हर रोज हजारों स्थानीय और बाहरी सैलानियों की मेहमान नवाजी करती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस झील के किनारे लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून का पल बिताने पहुंचते हैं।
झील के पानी में तैरते हंस, झील के किनारे-किनारे मौजूद भरे-भरे पेड़ पौधे और झील के बीच में मौजूद पानी का फव्वारा, इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। संजय वन में फोटो के लिए बना है स्टेज स्थान भी सैलानियों के बीच काफी फेमस है।
नैनी झील
आपको बता दें कि यहां उत्तराखंड के नैनीताल में मौजूद नैनी झील की नहीं, बल्कि दिल्ली के मॉडल टाउन में मौजूद नैनी झील की बात हो रही है। नैनी झील सुगम्य और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जानी जाती है। यहां कई लोग वीकेंड में अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यह झील बच्चों के लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां नौका विहार करने की भी सुविधा है। (मानसून में खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें)
पता-मॉडल टाउन, दिल्ली-110009
दिल्ली और दिल्ली के आसपास में मौजूद लोगों के लिए तिमारपुर झील का तोहफा बहुत जल्द मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि तिमारपुर झील को जुलाई में सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।
यह खूबसूरत और हसीन झील पिछले कई दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। 40 एकड़ में फैली तिमारपुर झील परिसर में सैलानी फूड कैफे, ओपन एयर थियेटर और ऑडिटोरियम जैसी कई बेहतरीन चीजों का लुत्फ सैलानी उठा सकते हैं।
पता-तिमारपुर झील के सबसे पास में विधान सभा मेट्रो स्टेशन है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story