लाइफ स्टाइल

विश्व जनसंख्या दिवस कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस साल की थीम

Tara Tandi
11 July 2022 4:50 AM GMT
विश्व जनसंख्या दिवस कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस साल की थीम
x
दुनिया में हर एक दिन का अपना एक खास महत्व होता है, क्योंकि किसी न किसी दिन कोई खास दिवस, त्योहार या अन्य कुछ मनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया में हर एक दिन का अपना एक खास महत्व होता है, क्योंकि किसी न किसी दिन कोई खास दिवस, त्योहार या अन्य कुछ मनाया जाता है। इन दिनों का हर किसी को इंतजार होता है और हर कोई इन्हें बड़ी ही धूमधाम से मनाता भी है। जैसे- 11 जुलाई का दिन पूरी दुनिया के लिए खास जगह रखता है, क्योंकि इस दिन हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन का अपना अलग महत्व और इतिहास है। हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम भी रखी जाती है और इसी के हिसाब से इस दिन को मनाया जाता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इस साल की थीम क्या है? और इस दिन का इतिहास क्या है? तो चलिए बिना देर किए हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में काफी कुछ बताने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

इस साल की थीम क्या है?
बात अगर साल 2022 की थीम की करें, तो इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है।
इस साल 2022 की थीम का मतलब है कि दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच गई है, लेकिन इनमें से सभी के पास समान अधिकर और अवर नहीं हैं।
कब और कैसे?
बात अगर इस पर की जाए कि विश्व जनसंख्या दिवस कब और कैसे मनाया जाने लगा, तो इसकी स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी। विश्व की आबादी 5 अरब तक पहुंची थी, जिस पर संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से चिंता प्रकट की गई और तब बढ़ती जनसंख्या और नियंत्रित करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया गया, और तभी से हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है।
पहले क्या था?
पहले विश्व जनसंख्या दिवस के साथ-साथ इंसान के विकास और प्रगति को सेलिब्रेट किया जाता था। लेकिन अब इस दिन को सिर्फ बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण और बढ़ती जनसंख्या की खामियों को बताते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
Next Story