- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- संजीवनी बूटी से कम...
संजीवनी बूटी से कम नहीं है गेंहू के जवारे, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीज दुनियाभर में सबसे अधिक है। इस वजह से भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। इसके बावजूद लोगों में डायबिटीज को लेकर जागरूकता नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई तरह की बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक डायबिटीज भी है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर न केवल कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो गेंहू के ज्वारे का सेवन कर सकते हैं। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोध में सत्यापित हो चुका है कि गेंहू के जवारे शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-
