लाइफ स्टाइल

लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए

Apurva Srivastav
2 May 2023 2:23 PM GMT
लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए
x
लिवर का रामबाण इलाज – क्या खाएं?
अगर आपको स्वस्थ रहना है तो उसके लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है। लीवर के खराब होने से मेटाबोलिज्म संबंधी डिसऑर्डर्स हो सकते हैं। टाइप 2 डाइबिटीज़ में लिवर की बीमारी होना एक आम कारण है। हालांकि कुछ हेल्दी डाइट और ड्रिंक्स लेने से आप लिवर के स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं। अगर आप लगातार अनहेल्दी डाइट ले रहे हैं तो फिर आपका लीवर कमजोर हो सकता है। लिवर अगर कमज़ोर हो गया तो वो ठीक से अपना काम नहीं कर सकेगा और फिर उसके काम ना कर पाने की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। लीवर को मजबूत करने के बहुत सारे उपाय हैं। बहुत से ऐसे फूड्स और फल हैं जिनके सेवन से आपका लीवर हेल्दी रह सकता है। बस आपको जानना ये है कि लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए।
1. जैतून का तेल
अगर आप बहुत अधिक फैट खा रहे हैं तो ये लिवर के लिए अच्छा नहीं हो सकता। लेकिन हाँ कुछ दूसरे फैट्स लिवर के स्वास्थ को अच्छा रखने में मदद कर सकते हैं। जैतून का तेल लिवर के लिए फायदेमंद होता है। कम स्वस्थ फैट के बदले जैतून के तेल के उपयोग से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और लिवर के कार्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इस तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स की उच्च मात्रा पाई जाती है।
2. अखरोट
लिवर साफ़ करने के उपाय में नट्स बहुत काम आता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, फैट और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो विभिन्न तरह के डिसऑर्डर्स के इलाज में फायदेमंद होते हैं। अखरोट में अमीनो एसिड की प्रचुर मात्रा होती है जिसे आर्गिनिन के रूप में जाना जाता है और ये लिवर की सफाई में सहायक होता है। काले अखरोट लिवर में रक्त को ऑक्सीजीनेट करने में मदद करते हैं।
3. फैटी फिश
लिवर के लिए फैटी फिश बहुत उपयोगी होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का रिच सोर्स होता है जो लिवर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। फैटी फिश में पाए जाने वाला फैट लिवर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा होने देता और इससे एंजाइमस का लेवल नार्मल रहता है।
4. चकोतरा
ग्रेपफ्रूट में दो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, नारिंगिन और नारिनजेनिन। ये लीवर की सूजन को कम करके और लीवर के सेल्स की रक्षा करके लीवर को किसी भी चोट से बचाने में मदद कर सकते हैं।
5. अंगूर
अंगूर के बीज, छिलके और गूदे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। इन कंपाउंड्स को आहार में शामिल करने के लिए आपको अंगूर खाना चाहिए। एक अंगूर के बीज का अर्क सप्लीमेंट भी आपको एंटीऑक्सिडेंट प्रदान कर सकता है।
6. एवोकाडो
एवोकैडो इस आधुनिक दुनिया का सुपरफूड है। इसमें अच्छी मात्रा में विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसमें ग्लूटाथिओन नामक एक अद्वितीय एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को फ़िल्टर करने में मदद करता है।
7. लहसुन
लहसुन भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है। ये लिवर एंजाइम को सक्रिय करके आपके शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट मैटेरियल्स को बाहर निकालता है। इसमें सेलेनियम भी होता है जो लीवर को खराब होने से बचाता है।
Next Story