- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हेल्दी लिवर के लिए किन...

x
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में पावरहाउस के रूप में काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर कमजोर हो जाता है। जिससे यह ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और आप फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। हालांकि लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, हेल्दी लिवर के लिए किन चीज़ों का सेवन करें।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का रस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें नाइट्रेट्स और बीटालाइन और एंटी ऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह लिवर और दिल की सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी ड्रिंक माना जाता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए लिए चुकंदर का रस किसी वरदान से कम नहीं है।
बेरीज है फायदेमंद
लिवर को मजबूत करने के लिए आप दैनिक आहार में ब्लूबेरी, क्रैनबेरी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, और ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।
हल्दी है गुणकारी
हल्दी भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं । इसिलिए आप अपनी डाइट में नियमित रूप से हल्दी का सेवन जरूर करें।
अखरोट खाएं
अखरोट में एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ब्रोकोली का सेवन है फायदेमंद
ब्रोकोली में फाइबर, विटामिन-ई और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्दी लिवर के लिए आप हफ्ते में तीन बार ब्रोकोली का सेवन जरूर करें।
डाइट में एवोकाडो को करें शामिल
एवोकाडों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। एवोकाडो के सेवन के आप लिवर की समस्या से भी बच सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story