लाइफ स्टाइल

स्विमिंग के पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Tulsi Rao
18 Jun 2022 2:03 PM GMT
स्विमिंग के पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तैरना पूरे शरीर के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। यह शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सबसे बेहतरीन आउटडोर गेम्स में से एक है, जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेहतर एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग के बाद सही डाइट भी फॉलो करनी चाहिए। जिससे शरीर का फैट बर्न हो सके और आपके शरीर को एक सुडौल आकार मिल सके। कई बार हम स्विमिंग करने से पहले और बाद की डाइट को लेकर सजग नहीं रहते हैं। इससे आपकी मेहनत बेकार हो सकती है और आपका वजन कम होने की जगह बढ़ भी सकता है इसलिए खानपान आपके दैनिक आहार और वजन कम करने के लिए भी आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि डाइट से इतर अगर बात करें, तो स्विमिंग हर उम्र के लोगों को सीखनी चाहिए ताकि वह अंदर से फिट और मजबूत रह सके। यह आपके शरीर को लचीला और मांसपेशियों को अंदर से मजबूत बनाता है। इसे आप सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं

स्विमिंग से पहले क्या खाना चाहिए ?
सबसे पहले हम आपको बता दें कि आपको स्विमिंग से 30 मिनट पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और आपको परेशानी हो सकती है। 30 मिनट पहले आप आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थों में फल, उबली हुई सब्जियां, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, ब्रेड, नट्स और साबूत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप जूस, अखरोट का दूध, पानी और स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। तरल पदार्थे आपके शरीर के लिए आवश्यक है क्योंकि स्विमिंग पूल में जाने से पहले खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। ताकि शरीर में मिनरल्स और विटामिन कमी न हो। इसके अलावा आप विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन भी कर सकते हैं। कम वसा वाले खाद्य पदार्थ आपको एनर्जी औऱ शरीर में ताकत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आपको वसा औऱ कार्ब्स दोनों की भरपूर मात्रा मिल सकती है। जिससे पूल में तैरने में मदद मिलती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
स्विमिंग के बाद क्या खाना चाहिए?
पूल से बाहर निकलने के बाद सही डाइट लेने से आपके शरीर में थकावट और कमजोरी का अनुभव नहीं होता है। कई बार लोग वजन कम करने के चक्कर में खाने में कटौती करते हैं। इससे आपका वजन कम होने या आपको फिट रहने में मदद नहीं मिलती है बल्कि आप अंदर से कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। तैराकी के तुरंत बाद आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके आधे घंटे बाद आप प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ले सकते हैं। इससे शरीर में ऊतकों की मरम्मत करने या निर्माण में मदद मिलती है। आप चाहे तो स्विमिंग के बाद लो फैट चॉकलेट, अंडे, व्हाइट मीट और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप डाइट में कार्ब्स युक्त भोजन का सेवन भी कर सकते हैं। अक्सर स्विमिंग अभ्यास के बाद हमारी मांसपेशियों में ग्लाइकोजन की कमी हो जाती है। फिर शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए आप मिक्स फ्रूट, दही, फल और टोस्ट आदि का सेवन कर सकते हैं। कार्ब्स में उच्च ग्लाइकोजन पाया जाता है। जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिल सकती है। इस तरह की डाइट आपको स्वस्थ और फिट रहने में मदद कर सकती है।


Next Story