लाइफ स्टाइल

टाइप 2 डायबिटीज मरीज को सेहतमंद रहने के लिए क्या करना चाहिए

Ritisha Jaiswal
19 March 2021 12:41 PM GMT
टाइप 2 डायबिटीज मरीज को सेहतमंद रहने के लिए क्या करना चाहिए
x
डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इस स्थिति में अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना पूरी तरह से बंद हो जाता है। वहीं, रक्त में शर्करा स्तर भी बढ़ने लगता है। खबरों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में सबसे अधिक है। इसके लिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज को दवा, परहेज और खानपान में सुधार कर कंट्रोल किया जा सकता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां भी दस्तक देती हैं, जिनमें स्ट्रोक, सूजन, उच्च रक्तचाप, मोटापा और आंखों से संबंधित बीमारियां शामिल हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इंडियन डाइट चार्ट फॉलो करें। इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

दिन की शुरुआत कैसे करें
दिन की शुरुआत चाय अथवा कॉपी से बिल्कुल न करें। इससे कॉर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर अनियंत्रित हो जाती है। इसके बदले में आप टॉक्सिन ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गुनगुने गर्म पानी और नींबू अथवा शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में सौंफ, अलसी और हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
सुबह का नाश्ता
दिनभर तरोताजा रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें। नाश्ते को बिल्कुल ही स्किप न करें। डायबिटीज के मरीज नाश्ते में दलिया, ओटमेल, सब्जी और एक कटोरा फल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही उबले अंडे,चिकन और साल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो पोहा और उपमा भी खा सकते हैं। इसके अलावा, कई शोध में कहा गया है कि सुबह के नाश्ते में दूध का सेवन अमृत समान होता है। हालांकि, एक चीज का ध्यान जरूर रखें कि फैट फ्री दूध ही पिएं।

दिन का खाना-दिन के खाने में चिकन-चपाती, दाल और सब्जी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
स्नेक-शाम के समय आप एक कप फल, चना, बाजरा, पोहा और दही का सेवन कर सकते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि दिन में दो से तीन कप चाय अथवा कॉफी का सेवन करें। इससे अधिक चाय और कॉफी बिल्कुल न पिएं।
रात का भोजन
डिनर में आप पनीर, टोफू, चिकन और मछली और दही का भी सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो सूप और सलाद को भी अपने डिनर में जोड़ सकते हैं।


Next Story