लाइफ स्टाइल

क्या है वीगन चीज, जानें खरीदने, बनाने और स्टोरिंग के टिप्स

SANTOSI TANDI
13 July 2023 7:46 AM GMT
क्या है वीगन चीज, जानें खरीदने, बनाने और स्टोरिंग के टिप्स
x
बनाने और स्टोरिंग के टिप्स
बर्गर, पिज्जा, पास्ता में चीज हो, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि, दूध से बनने वाली चीज हर किसी को सूट नहीं करती है। जो लोग डेयरी इनटॉलेरेंस से जूझते हैं, उन्हें यह चीजें खाने की सलाह भी नहीं देती है। इसलिए अब बाजार में वीगन चीज भी उपलब्ध होने लगा है। यह डेयरी फ्री चीज जिसे प्लांट बेस्ड चीज कहते हैं, डेयरी चीज की तरह लगता है। हालांकि, इसका स्वाद थोड़ा सा अलग होता है।
हो सकता है आपने इसके बारे में पहले न सुना हो,बस इसलिए हम आज आपको वीगन चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्रोडक्ट कैसे बनाया जाता है और किस तरह से इसमें फ्लेवर और टेक्सचर आता है, वो भी यहां जानें।
वीगन चीज क्या होता है?
इसे दूध के बजाय प्लांट से बनाया जाता है, इसलिए इसे प्लांट बेस्ड चीज भी कहा जा सकता है। डेयरी चीज दूध में बैक्टीरिया कल्चर मिलाकर उसे एसिडिक करके बनाया जाता है। इसके बाद मिल्क प्रोटीन को जमा करने के लिए एंजाइमों का उपयोग किया जाता है। इससे पहले सॉलिड कर्ड तैयार होती है, जिसे निचोड़कर और सही आकार देकर चीज का रूप दिया जाता है। वहीं, वीगन चीज प्लांट प्रोटीन से प्राप्त किया जाता है।
कैसे बनता है वीगन चीज?
आमतौर पर, वीगन चीज को सोया,नट्स जैसे काजू और मैकाडामिया और वनस्पति तेल जैसे नारियल तेल से बनाया जाता है। कई चीज ऐसे भी होते हैं जिन्हें अगर, टैपिओका (क्या होता है टैपिओका), मटर और अरारोट से प्राप्त करते हैं। प्लांट-बेस्ड दूध में प्रोटीन को अलग करने के लिए एक बैक्टीरियल कल्चर मिलाया जाता है और फिर चीज जैसी बनावट प्राप्त करने के लिए इसे अक्सर तेल, इमल्सीफायर और टैपिओका, मटर का आटा, अरारोट या अगर जैसे गाढ़े पदार्थों मिलाया जाता है। डेयरी चीज की तरह, वीगन चीज स्वाद और बनावट को बढ़ाने के लिए एजिंग के प्रोसेस से गुजरती है। डेयरी और वीगन दोनों चीज दूध में प्रोटीन को अलग करके और उन्हें ठोस रूप में प्रोसेस करके बनाए जाते हैं।
वीगन चीज का स्वाद कैसा होता है?
वीगन चीज, डेयरी चीज की तरह बहुत जल्दी नहीं पिघलती है। जिन लोगों ने इसका स्वाद लिया है, उन्हें यह काफी अच्छी लगती है। वीगन चीज थोड़ी नमकीन होती है, कुछ लोग इसका स्वाद उमामी बताते हैं। हालांकि, कई ब्रैंड्स वीगन चीज में भी वही स्वाद देने में कामयाब भी हुए हैं, जो डेयरी चीज में होता है। इसे बैक्टीरियल कल्चर्स के साथ मिलाकर फर्मेंट किया जाता है, इसलिए इसमें डेयरी चीज के समान टैंगी और टार्ट फ्लेवर होता है। वहीं कई अन्य सामग्रियां, जैसे नमक, मसाले और अन्य सीजनिंग भी इसमें मिलाई जाती हैं, ताकि फ्लेवर में भी वैरायटी आ सके।
वीगन चीज को कैसे करें उपयोग?
आप जिस तरह से डेयरी चीज का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह से आप वीगन चीज का उपयोग कर सकते हैं। बर्गर, पिज्जा, पास्ता, मैकरोनी आदि डिशेज में डालकर मजा लें।
कैसे करें इसे स्टोर?
वीगन चीज के पैकेट में मौजूद निर्देशों का पालन करके उसे स्टोर करें। जहां तक इसे स्टोर करने की बात है, तो वीगन चीज को फ्रीजर में एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। इस तरह से यह 10 दिनों तक ताजा रहेगा। वीगन चीज को गर्म टेंपरेचर में रखने से बचें। इससे इसमें जल्दी फफूंद लगने का खतरा रह सकता है। मानसून में इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि इसमें नमी न घुसे और इसे खराब होने बचाया जा सके (5 तरह की चीज के बारे में जानें)।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story