लाइफ स्टाइल

क्या है होंठों की एलर्जी का इलाज

Apurva Srivastav
18 Feb 2023 3:12 PM GMT
क्या है होंठों की एलर्जी का इलाज
x
एलर्जी की वजह से लिप्स पर सूजन और रैशेज हो सकते हैं।
सॉफ्ट और शाइनी लिप्स आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ावा देते हैं, लेकिन जब लिप्स पर सूजन या फिर रैशेज होने लगे तो यह काफी दर्दनीय हो सकता है। इसकी वजह से खाने-पीने में भी परेशानी होने लगती है। लिप्स पर सूजन और रैशेज का कारण एलर्जी या फिर इंफेक्शन हो सकता है। इस तरह की स्थिति में आपके होंठों का रंग फीका पड़ जाता है। साथ ही काफी ज्यादा दर्द भी महसूस होता है। लिप्स पर एलर्जी होने पर आप कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से लिप्स की एलर्जी में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं होंठों की एलर्जी कैसे दूर करें? OnlyMyHealth
होंठों की एलर्जी का इलाज?
एलर्जी की वजह से लिप्स पर सूजन और रैशेज हो सकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपचार को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं होठों की एलर्जी का इलाज क्या है?
बर्फ से करें सिंकाई
लिप्स पर एलर्जी या फिर सूजन की परेशानी होने पर आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी वजह से लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे होंठों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकता है।
शहद का करें इस्तेमाल
लिप्स की एलर्जी से ग्रसित व्यक्ति को शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद के इस्तेमाल से आप एलर्जी की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो स्किन पर होने वाली एलर्जी को कम कर सकता है। साथ ही इससे खुजली और जलन को शांत किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा शहद लें। इसे कॉटन की मदद से अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स की एलर्जी से काफी हद तक आराम पा सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
लिप्स की एलर्जी से परेशान होने पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो लिप्स की एलर्जी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरका में 2 चम्मच पानी मिक्स कर दें। अब इसे अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स की एलर्जी को कम किया जा सकता है।
नारियल का तेल
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जिसकी मदद से आप लिप्स की एलर्जी को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह लिप्स की सूजन को शांत कर सकता है। इसके लिए नारियल के तेल को अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो एलर्जी की परेशानी कम करने में मददगार है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story