- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में अंजीर खाने...

x
अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अंजीर में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में अंजीर खाने से कतराते हैं। क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी अंजीर का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में अंजीर का सेवन किन तरीकों से करना चाहिए।
गर्मी में अंजीर कैसे खाएं ? जानें तरीका और फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Figs In Summer In Hindi
गर्मी में अंजीर खाने का सही तरीका
1- गर्मी के दिनों में अंजीर का सेवन करने के लिए अंजीर को रातभर पानी में भिगो दें, फिर सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर का सेवन कर लें। अंजीर को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।
2- आप अपने शेक और स्मूदी में भी अंजीर के 2-3 टुकड़े डाल सकते हैं या फिर आप दूध के साथ भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
अंजीर खाने के फायदे
1- अंजीर में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।
2- अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या में फायदा पहुंचाता है। अंजीर का सेवन करने से मल त्याग आसानी से होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
3- अंजीर के सेवन से वजन घटाने (Weight Loss) में मदद मिलती है। क्योंकि अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
4- अंजीर पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
5- अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
6- अंजीर विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
7- आयरन (Iron) की कमी होने पर अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आयरन की कमी को दूर करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story