लाइफ स्टाइल

तो ये है लीची खाने का सही टाइम, कब खाने से मिलेंगे दोगुने फायदे?

Ashish verma
19 May 2025 4:19 PM IST
तो ये है लीची खाने का सही टाइम, कब खाने से मिलेंगे दोगुने फायदे?
x
स्किन का ग्लो बरकरार रखने में भी लीची मदद करती है।

Lifestyle लाइफस्टाइल: गर्मियों में मिलने वाली मीठी और रसीली लीची हर किसी की पसंदीदा होती है. बच्चे हों या बूढ़े, लीची सभी को बेहद पसंद होती है. इसमें 82 प्रतिशत पानी होता है जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मियों में इसे खाने से सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी कई फायदे होते हैं. लीची में मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दिन के किस समय लीची खानी चाहिए. तो आइए जानते हैं लीची खाने का सही समय क्या है. दरअसल लीची खाने से आपकी त्वचा पर भी निखार आता है।

क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. अगर इसे सही समय पर खाया जाए तो ही यह फायदेमंद है वरना सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. लीची खाने का सही समय क्या है कई लोग खाली पेट लीची खाते हैं, लेकिन खाली पेट इसे खाने से आपके शरीर को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार लीची को सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद या दोपहर के भोजन से 1-2 घंटे पहले खाना चाहिए. इससे लीची खाने के फायदे दोगुने हो जाते हैं और सेहत पर इसका कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता।

कितनी लीची खाएं
मीठी, रसीली और लाल लीची स्वाद में लाजवाब होती है। इसलिए कुछ लोगों को यह इतनी पसंद आती है कि वे इसे अधिक मात्रा में खा लेते हैं, जिसके बाद उन्हें कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं हो जाती हैं और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए दिन में 10-15 लीची से ज्यादा नहीं खानी चाहिए।
लीची खाने के फायदे
त्वचा के लिए फायदेमंद
लीची में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेजन को बढ़ाते हैं और झुर्रियों, मुंहासों, काले धब्बों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में हमारी मदद करते हैं। त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है
वैसे तो लीची में कई पोषक तत्व होते हैं, उनमें से एक है फाइबर। फाइबर का काम पाचन को बेहतर बनाना होता है। जिससे हमें अपच, कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
वजन घटाने में मदद करता है
लीची में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन प्रबंधन में मदद करता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे लीची को हेल्दी स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है
लीची में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को गंभीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है जिससे शरीर फिट रहता है।
Next Story