- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है नारियल पानी...

x
नारियल पानी पीने का सही समय
वैसे तो नारियल पानी दिन में कभी भी पिया जा सकता है लेकिन इसको पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है। सुबह सुबह नारियल पानी पीना सबसे ज़्यादा फायदे मंद होता है। अगर आप सुबह नारियल पानी पिएंगे तो बस ये समझिये कि आपके शरीर में दिनभर चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। आपको थकावट भी महसूस नहीं होगी। नारियल पानी किडनी, मेटाबोलिक प्रक्रिया और भी ऐसी ही कई दूसरी बीमारियों में बेहद असरदार है।
नारियल पानी में वह सारे नुट्रिएंट्स मौजूद हैं जो हमारी हड्डियों और दांतो को स्वस्थ रख सके। नारियल पानी में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांतो के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है। इसी लिए यह आवश्यक है कि हमें अपनी हड्डियों और दांतो का ख्याल रखने के लिए नारियल पानी ज़रूर पीना चाहिए। कोकोनट वाटर में मौजूद विटामिन्स और दूसरे नुट्रिशन्स आँखों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं और यही वजह है कि नारियल पानी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
1. कब ना पियें नारियल पानी
यदि ठंडी चीजें खाने से आपको सर्दी-ज़ुकाम हो जाता है तो ज़्यादा नारियल पानी ना पियें। नारियल पानी की तासीर भी ठंडी होती है जिससे आप ठंडक खा सकते हैं। ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड प्रेशर की दवा खाने वालों को ज्यादा नारियल पानी पीने से परहेज़ करना चाहिए।
2. ज्यादा नारियल पानी ना पियें
यूँ तो पेट के लिए नारियल पानी बहुत फायदे का होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसको पीने से लूज मोशन की प्रॉब्लम हो सकती है। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और फिर लूज़-मोशन लग सकते हैं।
3. दिनभर में कितना पियें नारियल पानी
आम तौर पर एक नारियल पानी रोज़ पीना चाहिए। हालाँकि नारियल पानी पीने का कोई समय नहीं है। इसको अपनी जरूरत के हिसाब से आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइटस और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे बहुत सी परेशानियों का समाधान होता है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
4. रात में नारियल पानी पीना
नारियल पानी आप कभी भी पी सकते हैं। इसके सेवन के लिए दिन या रात की कोई शर्त नहीं है।
5. नारियल पानी और प्लेटलेट्स
जब से कोविड का क़हर टूटा है प्लेटलेट्स कम होने के मामले भी अपने चरम पर पहुँच गए हैं। यही वजह है कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल कि मांग बढ़ गई है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story