- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है अजवाइन का पानी...

x
अजवाइन का पानी पीने का सही समय और फायदा (Ajwain Ka Pani Peene Ka Sahi Samay Aur Fayda)
अजवाइन का पानी पीने का सही समय
अजवाइन के पानी को आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन यदि आप अजवाइन के पानी का ज्यादा लाभ उठाना चाहते है तो इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। क्योंकि सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।
अजवाइन का पानी पीने के फायदे
1. सिरदर्द में राहत
यदि आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते है, तो एक कप अजवाइन का पानी पीएं। इससे सिरदर्द में जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पीएं। इससे अच्छी नींद आएगी।
2. एसिडिटी में राहत
अजवाइन के पानी का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि अजवाइन के पानी में एंटी-हाइपरएसिडिटी प्रभाव पाया जाता है। जो एसिडिटी की समस्या को कम करने में मददगार साबित होता है।
3. वजन कम करने में
अजवाइन का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पीएं।
4. पीरियड्स के दर्द में आराम
अजवाइन के पानी का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन के पानी का सेवन करने से पीरियड्स (Periods) के समय होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता है।
5. ह्रदय रोग से बचाव
अजवाइन का पानी रोजाना पीने से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए भी यह कारगर माना जाता है।
6. पेट संबंधी समस्या से छुटकारा
अजवाइन के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है।
7. दांतों का दर्द दूर होगा
मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह फायदा पहुंचाता है। अगर आप रोज सुबह इसका पानी पीते हैं, तो ये दांतो के दर्द और मुंह की बदबू की प्रॉब्लम दूर करेगा।
यह भी पढ़े: मोसंबी जूस पीने का सही समय, फायदा और नुकसान
8. सर्दी जुखाम में फायदेमंद
सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अजवाइन के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से गर्महाट पहुंचाती।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story