लाइफ स्टाइल

महिलाओं में सफेद पानी आने का क्या है कारण

Apurva Srivastav
12 May 2023 4:59 PM GMT
महिलाओं में सफेद पानी आने का क्या है कारण
x
महिलाओं में ऐसी बहुत सी समस्याएं होती हैं, जिसके बारे में वो बात करना पसंद नहीं करती हैं। उनमें से एक सबसे कॉमन समस्या जो महिलाओं में होती है, वो है सफेद पानी का आना। हर महिला के जीवन में सफेद पानी की समस्या कभी न कभी जरूर होती है। इसे हम vaginal discharge भी कहते हैं और लिकोरिया की समस्या भी कहा जाता है। इस समस्या के दौरान महिलाओं की योनी से सफेद, पीला या लाल रंग का चिपचिपा पदार्थ निकलता है। ये अक्सर सफाई न रखने, संक्रमण, यूरिन इन्फेक्शन, विटामिन सी, डी की कमी होना आदि के कारण होता है। हालांकि अगर आपको ज्यादा परेशानी नहीं हो रही हैं, तो इस समस्या को आप घर पर भी आसानी से ठीक कर सकती हैं। इस लेख में आगे हम ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
महिलाओं में सफेद पानी आने का कारण और उपचार Causes and treatment of white discharge in women in hindi
चावल का माड़ - चावल का माड़ जिसे अक्सर लोग फेक दिया करते हैं, वो सेहत (Health) के लिए बहुत लाभदायक होता है। महिलाओं को जब भी सफेद पानी की समस्या है, उस दौरान उन्हें चावल के माढ़ का सेवन करना चाहिए। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बहुत ही कम समय में सफेद पानी में आराम दिलाता है।
पानी का सेवन ज्यादा करें - सफेद पानी निकलने के दौरान महिलाओं को पानी की मात्रा ज्यादा बढ़ा देनी चाहिए। क्योंकि पानी ज्यादा पीने से अंदर के सारे टॉक्सिन (Toxin) बाहर निकल जाते हैं, जिससे सफेद पानी में आराम मिलता है।
धनिया के बीज - धनिया (Corainder seeds) के बीज का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। धनिया में कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जिससे सफेद पानी आने के दौरान इसे पीने से आराम मिलता है।
सफाई रखें - सफेद पानी आने का सबसे बड़ा कारण होता है बैक्टीरिया (Bacteria)। अगर यौनी को अच्छी तरह से साफ रखेंगी और धुले हुए साफ कपड़े पहनेंगी, तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस समय सफाई रखना बहुत जरूरी होता है।
केले का सेवन - लिकोरिया से पीड़ित महिलाओं को रोजाना सुबह एक पका केला खाना चाहिए। साथ में घी, चीनी या गुड़ भी ले सकती हैं। केला योनि से हार्मफुल बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। ल्यूकोरिया के इलाज में धनिया के बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
Next Story