- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है शरीर में खून न...

x
शरीर में खून न बनने के कारण
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
आम तौर पर शरीर में खून की कमी, पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। इसलिए बेहद जरुरी है पौष्टिक आहार का सेवन करना। मुख्य रूप से शरीर में आयरन और विटामिन बी12 या फोलिक एसिड की कमी, खून की कमी का कारण बनती है। इसलिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
इन्फेक्शन
इंफेंक्शन होने पर, शरीर में ब्लड सेल बनना कम हो जाता है। अधिकतर वायरल, रक्त से जुड़े होते हैं जैसे हेपेटाइटिस बी और एच आई वी आदि। इन रोगों के कारण शरीर में खून की कमी होना संभव है।
रेडियो या कीमोथेरेपी
रेडियो और कीमोथेरेपी के दौरान, बोनमैरो (स्पंज की तरह एक मोटा ऊतक है, जिसमें ब्लड स्टेम सेल्स रहती हैं) इसमें बुरा प्रभाव पड़ता है और इस कारण शरीर में खून बनना रुक जाता है। कीमोथेरेपी वैसे कैंसर के दौरान की जाती है, जिसमें काफी दर्द होता है। इस दौरान पूरा ही शरीर प्रभावित होता है। लेकिन सबसे ज्यादा असर खून बनाने वाली कोशिकाओं पर पड़ता है, जिस कारण शरीर में खून की कमी सकती है।
जानें क्यों दही को नमक नहीं बल्कि मीठी चीजों के साथ खाना चाहिए।
आर्थराइटिस दवाओं का सेवन
आर्थराइटिस की दवाओं का सेवन, बोन मैरो पर बुरा प्रभाव डालता है, जिस कारण ब्लड सेल बनना कम हो जाता हैं। जिस कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है और यह कमी एनीमिया रोग का कारण बन सकती है।
गर्भावस्था
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के हार्मोन्स में उतार चढ़वा लगा रहता है। जिस कारण हार्मोन्स असंतुलन हो जाते हैं और शरीर में खून बनना कम हो जाता है। इस दौरान महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 10 से 11 के बीच पहुँच जाता है और कभी यह स्तर इससे भी कम हो जाता है। जबकि सामान्य महिला के शरीर में 12 से 15 ग्राम हीमोग्लोबिन होना नॉर्मल होता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान यह स्तर कम से कम 11 से 12 ग्राम होना आवश्यक है।
रीढ़ की हड्डी में चोट लगना
रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण, कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। जिस कारण शरीर में खून बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह शरीर में खून नहीं बनने का एक बहुत बढ़ा कारण है। अगर किसी व्यक्ति के रीढ़ की हड्डी में चोट लगी हो और उस व्यक्ति में एनीमिया के लक्षण देखने को मिले तो वह व्यक्ति जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
Next Story