लाइफ स्टाइल

माइक्रोवेव और ओवन में बने केक में क्या है अंतर और कौन-सा है बेहतर

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 7:44 AM GMT
माइक्रोवेव और ओवन में बने केक में क्या है अंतर और कौन-सा है बेहतर
x
अंतर और कौन-सा है बेहतर
आजकल ज्यादातर लोगों के घरों में ओटीजी ओवन होता है, जिसमें वे ग्रिलिंग से लेकर कुकिंग तक कर सकते हैं। इससे पहले तक किसी के यहां माइक्रोवेव हुआ करते थे और कुछ लोगों के यहां कंवेक्शन ओवन उपयोग किया जाता था। बेकिंग के लिए दोनों ही काम आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि माइक्रोवेव और ओवन में केक बनाने में क्या अंतर होता है? यह शायद हममें से किसी ने भी नहीं सोचा होगा, लेकिन मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ये डिफरेंस भी हमारे साथ शेयर किया है।
दोनों में केक बनाने में क्या अंतर होता है, उन्होंने यह प्रैक्टिकली करके दिखाया है। साथ ही माइक्रोवेव और ओवन में बने केक में क्या बेहतर है, वो यह भी बताती हैं। आइए इस आर्टिकल में उनकी मदद से हम दोनों केक के अंतर को पहचानें।
ओवन और माइक्रोवेव में केक बनाने के लिए सही टेंपरेचर
ओवन और केक दोनों ही अप्लायंसेस में केक बनाने के लिए सही टेंपरेचर होना जरूरी है। आप अगर ओवन में केक बनाते हैं, तो आपको पता होगा कि उसे प्रीहीट करना जरूरी होता है। तभी उसमें सही तरह से केक बन पाता है। इसी तरह से यदि आप माइक्रोवेव में केक बना रहे हैं, तो आपको उसे ओवन की तरह प्रीहीट करने की जरूरत नहीं होती है।
ओवन और माइक्रोवेव में बने केक के लिए जरूरी टूल्स
स्टील की चीजें तो आप दोनों में से किसी भी अप्लायंस में उपयोग करें, तो वह डेंजरेस हो सकता है। इसके अलावा भी दोनों में अलग-अलग टूल्स इस्तेमाल किए जाते हैं। माइक्रोवेव में केक बनाने के लिए सिलिकॉन, गिलास, पेपर मोल्ड्स आराम से काम आ सकते हैं। वहीं, ओवन में केक बनाने के लिए सिलिकॉन और टिन के मोल्ड्स का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है। इस तरह से देखा जाए, तो माइक्रोवेव में केक बनाने के लिए आपको किसी स्पेसिफिक मोल्ड की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
ओवन और माइक्रोवेव में बने केक में डस्टिंग कैसे होती है
पंकज भदौरिया बताती हैं कि माइक्रोवेव और ओवन में बने केक में तीसरा अंतर यही है। केक चिपके न इसके लिए लोग मोल्ड्स में मैदे की डस्टिंग करते हैं, ताकि उन्हें आसानी से निकाला जा सके। हालांकि, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिए आपको ऐसा नहीं करना पड़ता है। जी हां, इसमें टिन, सिलिकॉन, गिलास और पेपर मोल्ड्स को डस्टिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वहीं, ओवन में केक बनाने के लिए आपको मोल्ड को मैदे से डस्टिंग करने की आवश्यकता होती है, ताकि केक का बैटर उसमें चिपके नहीं (यूजफुल बेकिंग टिप्स)।
माइक्रोवेव में केक बनता है जल्दी
आप ओवन में केक बनाने के लिए पहले उसे प्रीहीट करते हैं और फिर केक बनाने में समय भी लगता है। ओवन में केक बनाने में लगभग 35-40 मिनट लगते हैं। मगर माइक्रोवेव में केक बनाते वक्त आपको बिल्कुल समय नहीं लगता है। इसे प्रीहीट भी नहीं करना पड़ता। बस केक का बैटर तैयार करके मोल्ड में डाला और माइक्रोवेव में केक रखकर उसे 4 मिनट तक बेक कर लिया। आपका केक तुरंत तैयार हो जाता है।
क्रस्ट और रंग का होता है अंतर
दोनों अप्लायंस आपके हिसाब से बेहतर हो सकते हैं, लेकिन इनमें एक अंतर है कि केक में क्रस्ट और रंग कैसा आता है। अगर आपने ओवन और माइक्रोवेव दोनों का इस्तेमाल किया है, तो आपको पता होगा कि ओवन में केक का टेक्सचर और रंग निखरता है। उसका क्रस्ट भूरे रंग का होता है और उसका फ्लेवर भी स्ट्रॉन्ग होता है, क्योंकि ओवन में केक (स्पंजी केक बनाने के टिप्स) लंबे समय तक बेक होता है। हालांकि, माइक्रोवेव में ऐसा नहीं होता। इसका व्हाइट कलर होता है और क्रस्ट का रंग भी भूरा नहीं होता है। जहां तक स्पंज की बात है, तो वो दोनों में मिलता है, लेकिन ओवन वाले केक में फ्लफीनेस थोड़ा ज्यादा नजर आती है।
दोनों अप्लायंस में से कौन-सा है बेहतर?
पंकज भदौरिया कहती हैं कि दोनों ही बेहतर है, लेकिन यह आपमें निर्भर करता है कि आप कौन-सा चूज करते हैं। अगर आपको झटपट केक बनाना है, तो आप माइक्रोवेव ले सकते हैं। अगर आपको क्रस्ट का अच्छा रंग, सही टेक्सचर चाहिए तो ओवन आपके लिए बेहतर है।
हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा और आगे आप अपनी पसंद के अनुसार अप्लायंस का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story