- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कच्चा पनीर खाने का...

x
पनीर की सब्जी खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। लेकिन अगर आप कच्चे पनीर का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। कच्चे पनीर का सेवन करने से प्रोटीन की कमी दूर होती है, हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही कई अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कच्चा पनीर कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन डी, प्रोटीन, फॉस्फोरस, ओमेगा 3 जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कच्चा पनीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
कच्चा पनीर खाने के 8 फायदे, जानें किस समय खाना होता है बेस्ट-Benefits And Right Time Of Eating Raw Paneer In Hindi
कच्चा पनीर खाने का बेस्ट समय
कच्चे पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करना चाहिए, इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। साथ ही अगर आप एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
कच्चा पनीर खाने के फायदे
1- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप कच्चे पनीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती (Strong Bones) देता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
2- कच्चा पनीर फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम (Weight Loss) करने में मदद मिलती है।
3- अगर आप कच्चे पनीर को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
4- कच्चा पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे पनीर का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है, साथ ही पनीर का सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है।
5- कच्चा पनीर प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कमजोरी महसूस नहीं होती है।
6- कच्चे पनीर का सेवन दांतों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों और मसूड़ों को मजबूत (Strong Teeth And Gums) बनाने में मदद करता है।
7- दिनभर काम करने के बाद स्ट्रेस और थकावट होना आम बात है, लेकिन ऐसे में अगर आप कच्चे पनीर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व तनाव (Stress) को कम करने में मदद करता है।
8- कच्चा पनीर ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट (Heart) को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story