लाइफ स्टाइल

क्या है रामबुतान, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Ritisha Jaiswal
26 March 2021 11:15 AM GMT
क्या है रामबुतान, जानिए इसके बारे में सबकुछ
x
देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते भारत को डायबिटीज के मरीजों की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार लग जाए, तो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन का निकालना कम अथवा बंद हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में शुगर को केवल और केवल परहेज से कंट्रोल किया जा सकता है। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो जाती है। इससे कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रामबुतान का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में इसका खुलासा हो चुका है कि रामबुतान डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा समान है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहती है। सदियों से रामबुतान को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

रामबुतान क्या है
यह एक प्रकार का फल है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पायजा जाता है। खासकर दक्षिण एशिया के देशों में रामबुतान अधिक पाए जाते हैं। रामबुतान अंडे के आकार का फल होता है, जो कई रंगों में पाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि की तरह किया जाता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण दवा है। इसके सेवन से डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में रामबुतान के फायदे को बताया गया है। शोध की मानें तो रामबुतान एंटी-डायबिटिक फल है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहें की डाइट में रामबुतान फल को शामिल किया गया। इसके सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। अगर आप डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में रामबुतान जरूर शामिल करना चाहिए।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story